फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Public toilets prime poll issue at Nahan MC election

नाहन नप चुनाव में शौचालय की कमी सबसे बड़ा मुद्दा

Sun, 03 Jan 2016 06:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो, अमर उजाला/ नाहन (सिरमौर) Updated Sun, 03 Jan 2016 06:00 PM IST
विज्ञापन
Public toilets prime poll issue at Nahan MC election

नगर परिषद नाहन समूचे शहर में कोई बड़ा सुलभ शौचालय बनाने में कामयाब नहीं हो पाई है। करीब तीन दशकों के दौरान 65 पार्षदों ने कमेटी में पांच-पांच साल राज किया लेकिन अपने वार्डों और नाहन शहर के बीच नया सुलभ शौचालय बनाने की जहमत नहीं उठाई।

विज्ञापन


नाहन में सैकड़ों बीघा जमीन है लेकिन लोगों की सुविधा के लिए शौचालय नहीं बन सका। पूरे शहर में माल रोड पर एकमात्र छोटा सा महिला शौचालय है। इसके अलावा, कहीं भी शहर में महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं है। दिल्ली गेट के सामने एमसी कांप्लेक्स के शौचालय के बारे में अधिकतर लोग अंजान हैं।
विज्ञापन


शहर के बीचोंबीच चौगान मैदान में हर वर्ष कई कार्यक्रम होते हैं लेकिन यहां महिला शौचालय नहीं होने से खिलाड़ियों, पर्यटकों, महिलाओं, अधिकारी और कर्मचारी शौचालय की सुविधा से वंचित रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने शौचालय भी बदहाल

वार्ड नंबर-6 के नया बाजार स्थित दो शौचालय बेहद बदहाल हैं। यहां से गुजरने वाले राहगीरों को मुंह ढक कर जाना पड़ता है। इस वार्ड से इस बार कांग्रेस के निवर्तमान उपाध्यक्ष योगेश गुप्ता मैदान में हैं। चौगान मैदान, महलात की घाटी, कच्चा टैंक पुलिस चौकी के समीप, कैंट स्कूल के समीप, जेबीटी स्कूल के समीप, रानीताल पार्क के भीतर और बाहर, पक्का टैंक के समीप, गुन्नूघाट, हिंदू आश्रम मार्ग शौचालयों की पर्याप्त सफाई नहीं होती है।

पार्षदों से जनता कर रही तीखे सवाल

नाहन निवासी राजेंद्र गुप्ता, रमेश अग्रवाल, देवराज शर्मा, यूएस ठाकुर, अनिता देवी, कौशल्या ठाकुर, संतोष शर्मा, पूजा गौतम, निर्मला देवी, गौतमी, भानू प्रताप, रश्मि शर्मा, संजय ठाकुर, विनोद राणा, प्रेमपाल महिंद्रू, पंकज कुमार, जय कुमार गुप्ता, अशोक सैनी ने कहा कि पार्षदों से शौचालय निर्माण न करने को लेकर सवाल पूछे जाएंगे।

इन उम्मीदवारों ने मुद्दा बनाने का दावा किया

वार्ड-9 से पार्षद के प्रबल दावेदार आशुतोष गुप्ता, वार्ड-13 से आप पार्टी प्रत्याशी सोहन सिंह, वार्ड-11 से दीपा कल्याण, वार्ड-7 से संजीव पुंडीर, वार्ड-4 से भाजपा की पार्षद रेखा तोमर, वार्ड-7 से भाजपा के विशाल भारद्वाज, वार्ड-1 से कांग्रेस की मीना पुंडीर ने कहा कि वह जनता के बीच सुलभ शौचालय के मुद्दे को उठा रहे हैं।

इन कॉलोनियों में शौचालय की दरकार

नाहन शहर के छोटा चौक, बीडीओ ऑफिस कॉलोनी, गोबिंदगढ़ मोहल्ला, वाल्मीकि बस्ती, चौगान मैदान में महिला शौचालय, नया बाजार, एसएफडीए हॉल के समीप, कोर्ट रोड, पक्का टैंक के समीप, क्षेत्रीय अस्पताल के समीप, एकता विहार कॉलोनी, यशवंत विहार, आईटीआई कॉलोनी, शिमला रोड आदि क्षेत्रों में शौचालय की दरकार है।


नाहन नगर परिषद क्षेत्र में पुराने दो दर्जन शौचालयों की पिछले पांच साल के भीतर मरम्मत की गई। नप के सफाई कर्मचारी नियमित रूप से शौचालयों की सफाई करते हैं। नए शौचालय का निर्माण प्रस्तावित है।

- एसएस नेगी, कार्यकारी अधिकारी, नाहन नगर परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed