फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   pta election in aanjbhoj college

Sirmour News: दीप चंद तोमर बने प्रधान, कॉलेज की समस्याओं पर की चर्चा

Sun, 13 Sep 2026 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
pta election in aanjbhoj college
राजकीय महाविद्यालय भरली आंजभौज में नवगठित पीटीए कार्यकारिणी । संवाद
भरली आंजभौज कॉलेज में पीटीए की नई कार्यकारिणी गठित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय भरली आंजभौज में सत्र 2026-27 के लिए पीटीए की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें दीप चंद तोमर को प्रधान, बलवीर सिंह चौहान को उपप्रधान, प्रो. टीएस चौहान को सचिव, भरत सिंह चौहान को कोषाध्यक्ष, काहन सिंह और नमित कपूर को अंकेक्षक तथा डॉ. केआर तोमर को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी में रघुवीर सिंह तोमर और प्रो. सुनील शर्मा को सदस्य, जबकि ज्ञान सिंह चौहान और अंजना कुमारी को सलाहकार नियुक्त किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या एवं पीटीए की मुख्य संरक्षक डॉ. रितु पंत ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और महाविद्यालय के विकास में सहयोग की उम्मीद जताई।
विज्ञापन

पीटीए के गठन के बाद नई कार्यकारिणी की पहली बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में प्राचार्य ने महाविद्यालय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को पीटीए के समक्ष रखा। इस पर नवनियुक्त प्रधान दीप चंद तोमर ने महाविद्यालय प्रशासन को आश्वासन दिया कि पीटीए प्रशासन के साथ मिलकर समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। बैठक में महाविद्यालय के सभी शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे।-----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed