{"_id":"601ee5928ebc3ed64c455f0f","slug":"protest-agianst-agriculture-billa-nahan-news-sml36007808","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौहराधार में चक्का जाम की बजाए निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौहराधार में चक्का जाम की बजाए निकाली रैली
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के नौहराधार में कृषि कानूनों के खिलाफ रैली निकालते किसान व अन्य लोग?
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहराधार (सिरमौर)। केंद्र सरकार के तीनों कृषि बिलों के खिलाफ जहां देश भर में चक्का जाम किया गया वहीं नौहराधार में किसानों ने चक्का जाम नहीं किया। यहां उन्होंने नौहराधार बाजार में धरना प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। किसान नेताओं ने यहां प्रदर्शन के दौरान किसी भी वाहन को नहीं रोका।
हालांकि प्रदर्शन के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए तीनों कृषि बिलों को वापिस लेने को लेकर नारे भी लगाए। इस प्रदर्शन में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिला किसान सभा के अध्यक्ष रमेश वर्मा ने कहा कि आज देश का किसान आहत है। केंद्र की भाजपा सरकार किसानों को राहत देने की बजाए उनकी जख्मों पर नमक छिड़कने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि किसानों पर यह अत्याचार अब बर्दाश्त के बाहर हो चुका है। अब वह चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि आज तो आंशिक प्रदर्शन किया गया है। यदि सरकार ने तीनों कृषि बिलों को वापिस नहीं लिया तो आगे व्यापक स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
--------