Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   programme in diet

Sirmour News: रिटेल में कन्या स्कूल नाहन और टेलीकॉम स्पर्धा में सैनवाला स्कूल प्रथम

Wed, 26 Mar 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
programme in diet
डाइट नाहन में जिला स्तरीय कौशल स्पर्धा के दौरान मंच पर मौजूद मुख्यातिथि व विशेष अतिथि। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

रिटेल में कन्या स्कूल नाहन और टेलीकॉम स्पर्धा में सैनवाला स्कूल प्रथम
डाइट नाहन में जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
उपनिदेशक डॉ हिमेंद्र बाली व परियोजना अधिकारी रीता गुप्ता ने नवाजे विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। डाइट नाहन में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता सफलतापूर्वक आयोजित हुई। इसके समापन समारोह में मुख्यातिथि उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ. हिमेंद्र चंद बाली, उपनिदेशक शैक्षणिक गुणवत्ता व परियोजना अधिकारी रीता गुप्ता व अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय नाहन से एसीएफ प्रताप पराशर ने विजेता व उपविजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
उपप्रधानाचार्य हिमांशु भारद्वाज व योजना के जिला समन्वयक यशपाल शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 10 व्यावसायिक ट्रेडों के अंतर्गत 50 व्यावसायिक सक्षम विद्यालयों के 110 विद्यार्थियों और 55 व्यावसायिक प्रशिक्षक शामिल हुए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में आईटीईएस विषय की स्पर्धा में बनकला स्कूल पहले, शमशेर स्कूल नाहन दूसरे और बनकला स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। रिटेल विषय की स्पर्धा में कन्या स्कूल नाहन पहले, मोगीनंद स्कूल दूसरे और त्रिलोकपुर स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। वहीं टेलीकॉम विषय की स्पर्धा में सैनवाला स्कूल पहले, मानल ढोची स्कूल दूसरे व पंजाहल स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार हेल्थ केयर विषय की प्रतियोगिता में फागू स्कूल पहले, पांवटा स्कूल दूसरे व अंबोया स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। सिक्योरिटी विषय की स्पर्धा में कालाअंब स्कूल, संगड़ाह स्कूल व बातामंडी स्कूल ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की। ऑटोमोटिव विषय की स्पर्धा में ददाहू स्कूल ने पहले, भंगानी स्कूल ने दूसरे और बनकला स्कूल ने तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की।

इसके अलावा इलेक्ट्राॅनिक्स व हार्डवेयर विषय की स्पर्धा में कोलर स्कूल पहले व बिरला स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। पर्यटन विषय की स्पर्धा में कोटापाब स्कूल पहले, शिवपुर स्कूल दूसरे व लुधियाना स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। फिजिक्ल शिक्षा विषय की स्पर्धा में अजोली स्कूल पहले, कृषि विषय की स्पर्धा में नारग स्कूल पहले, चांदनी स्कूल दूसरे और अंबोया स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।
---संवाद

डाइट नाहन में जिला स्तरीय कौशल स्पर्धा के दौरान मंच पर मौजूद मुख्यातिथि व विशेष अतिथि। संवाद

डाइट नाहन में जिला स्तरीय कौशल स्पर्धा के दौरान मंच पर मौजूद मुख्यातिथि व विशेष अतिथि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed