{"_id":"6901fb9f56305a02f50fa37d","slug":"program-in-pajota-college-nahan-news-c-177-1-ssml1028-163339-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: साइबर अपराधों और उनसे बचाव के उपाय पर जागरूक किए छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: साइबर अपराधों और उनसे बचाव के उपाय पर जागरूक किए छात्र
विज्ञापन
पझौता कॉलेज में विद्यार्थियों को नशे व साइबर क्राइम पर जागरूकत करते एएसआई। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/राजगढ़ (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय पझौता के आइक्यूएसी, रोड सेफ्टी क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को सड़क सुरक्षा, नशा निवारण एवं साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता को लेकर एक व्याख्यान सत्र का आयोजन हुआ।
इसमें नजदीकी शिलाबाग पुलिस चौकी के एएसआई बृजेश कुमार और अजय ठाकुर मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल रहे। प्राचार्य डॉ. शिवानी शर्मा ने वक्ताओं का औपचारिक स्वागत किया।
इसके बाद एएसआई बृजेश कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों, उनके अनुपालन और महत्व से अवगत करवाया। इसके साथ ही उन्होंने नशे में लिप्त युवाओं की पहचान और उनसे अनुपूरक व्यवहार की जानकारी भी विद्यार्थियों को दी।
विज्ञापन
एएसआई अजय ठाकुर ने अपने उद्बोधन में इंटरनेट के माध्यम से चल रहे विभिन्न साइबर अपराधों और उनसे बचाव के उपाय की जानकारी दी। इसके उपरांत महाविद्यालय के अंग्रेजी के सहायक आचार्य प्रो. सौरभ ठाकुर ने अतिथियों के धन्यवाद ज्ञापन के बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफल और सुखद समापन हुआ।
-- -- संवाद