फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   program in navada panchyat by post community develpoment

Sirmour News: डाक बचत बैंक और मनी ट्रांसफर जैसी योजनाओं की दी जानकारी

Wed, 18 Feb 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
program in navada panchyat by post community develpoment
नवादा पंचायत में डाक सामुदायिक विकास कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पुरुवाला (सिरमौर)। नवादा पंचायत में डाक सामुदायिक विकास कार्यक्रम का बुधवार को उपप्रधान मोहित सैनी की उपस्थिति में आयोजन हुआ। इसमें प्रमोद कुमार, सहायक अधीक्षक डाकघर नाहन उपमंडल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। डाक विभाग की ओर से संचालित विभिन्न उत्पादों एवं सेवाओं जैसे डाक बचत बैंक, सुकन्या समृद्धि योजना, मनी ट्रांसफर सहित अन्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की गई।


इस अवसर पर ग्राम पंचायत नवादा के लोगों को आ रही समस्याओं, विशेषकर पेंशनर्स एवं किसान सम्मान निधि से संबंधित मुद्दों से डाक विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया गया। साथ ही ग्राम पंचायत नवादा में डाकघर खोलने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। डाक विभाग ने पंचायत की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर ग्राम पंचायत नवादा में डाकघर खोलने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed