Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   program in globle academy school

Sirmour News: विकसित भारत युवा संवाद में 200 युवाओं ने ली लोकतांत्रिक मूल्यों की शपथ

Thu, 05 Nov 2026 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
program in globle academy school
सांसद सुरेश कश्यप और विधायक सुखराम चौधरी ने युवाओं से किया सीधा संवाद, लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी का दिया संदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका सुनिश्चित करने और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को ग्लोबल एकेडमी पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेरा युवा भारत, सिरमौर की ओर से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 200 युवाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप और पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। यूथ आइकन कनिष्क शर्मा तथा राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी एवं स्पोर्ट्स आइकन ललिता ठाकुर ने भी युवाओं के साथ अपने अनुभव और विचार साझा किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद सत्र आयोजित किया गया। इसमें युवाओं ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका, पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में युवाओं की सक्रिय भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सवाल पूछे। राजनीति को कॅरिअर के रूप में अपनाने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने युवाओं के सवालों का जवाब देते हुए उन्हें लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक जिम्मेदारियों और सार्वजनिक जीवन में नेतृत्व की भूमिका के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी ललिता ठाकुर और यूथ आइकन कनिष्क शर्मा की मौजूदगी ने कार्यक्रम को युवाओं की आकांक्षाओं, नेतृत्व क्षमता और खेल के क्षेत्र में उपलब्धियों से जुड़े अनुभव साझा करने का मंच भी प्रदान किया।
कार्यक्रम के समापन पर सांसद सुरेश कश्यप ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाने और देश के विकास में युवा शक्ति की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित करीब 200 युवाओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों और जिम्मेदारियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए शपथ ली।

गौरतलब है कि विकसित भारत युवा संवाद की यह राष्ट्रव्यापी पहल 26 अक्तूबर से 5 नवंबर तक देशभर के 500 विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों के करीब लाकर उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाना है।------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed