{"_id":"69f8993c45eea88c2e0f7f61","slug":"program-in-eternal-university-nahan-news-c-177-1-nhn1001-177907-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अकाल कॉलेज के विद्यार्थियों ने बोंगली खेच स्कूल में किया छात्रों को जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अकाल कॉलेज के विद्यार्थियों ने बोंगली खेच स्कूल में किया छात्रों को जागरूक
विज्ञापन
अकाल कॉलेज के विद्यार्थी बोंगली खेच स्कूल में कार्यक्रम के दौरान। स्रोत कालेज
-मानसिक संतुलन बनाए रखने, परीक्षा एवं जीवन के तनाव से निपटने के व्यावहारिक उपायों की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। इटरनल यूनिवर्सिटी के अकाल कॉलेज ऑफ इकोनॉमिक्स, कॉमर्स एंड मैनेजमेंट ने एक विशेष कम्युनिटी आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के तहत कॉलेज के विद्यार्थियों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बोंगली खेच में विभिन्न शैक्षणिक एवं जागरूकता गतिविधियों का संचालन किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन विषय पर आयोजित विशेष सत्र रहा। इस दौरान बीकॉम और बीबीए के 07 छात्र-निर्देशकों ने स्कूली विद्यार्थियों को मानसिक संतुलन बनाए रखने, परीक्षा एवं जीवन के तनाव से निपटने के व्यावहारिक उपायों और एक सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
शैक्षणिक पहल का नेतृत्व डॉ. काजल चौधरी (एसोसिएट प्रोफेसर) एवं डॉ. देश राज (असिस्टेंट प्रोफेसर) ने किया। उनके कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने सामाजिक सहभागिता और व्यावहारिक ज्ञान का प्रदर्शन किया। एसीईसीएम के डीन डॉ. एसके चौहान ने कार्यक्रम की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उप-निदेशक शिक्षा सिरमौर और विद्यालय की प्राचार्य सुषमा रानी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन एनईपी-2020 के अनुरूप विद्यार्थियों के समग्र विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित होते हैं।