फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   program in dobrisalwal panchyat on drugs

हर नागरिक प्रदेश सरकार के चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं : मस्तराम भारद्वाज

Fri, 26 Jun 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
program in dobrisalwal panchyat on drugs
डोबरी सालवाला पंचायत में लोगों को नशे पर जागरूकता पंफलेट बांटते पुलिस कर्मचारी। संवाद
हिमाचल प्रदेश सरकार के चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत नशा निवारण जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

डोबरी सालवाला एवं अंबोया के पंचायत घरों में नशा निवारण जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर) हिमाचल प्रदेश सरकार के चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत पंचायत घर डोबरी सालवाला एवं अंबोया में नशा निवारण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि तहसीलदार पांवटा साहिब मस्तराम भारद्वाज ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। कहा कि नशा समाज और विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रदेश सरकार के चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार श्री मस्तराम भारद्वाज की ओर से उपस्थित सभी लोगों को नशा न करने एवं दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों एवं सरकार की विभिन्न जागरूकता पहलों की जानकारी दी गई। साथ ही, उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा जारी नशा विरोधी जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में पंचायत प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य, हल्का पटवारी, पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्थानीय गण्यमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का समापन नशा मुक्त समाज के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ तथा उपस्थित सभी लोगों ने ऐसे जागरूकता अभियानों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

...

डोबरी सालवाला पंचायत में लोगों को नशे पर जागरूकता पंफलेट बांटते पुलिस कर्मचारी। संवाद

डोबरी सालवाला पंचायत में लोगों को नशे पर जागरूकता पंफलेट बांटते पुलिस कर्मचारी। संवाद

डोबरी सालवाला पंचायत में लोगों को नशे पर जागरूकता पंफलेट बांटते पुलिस कर्मचारी। संवाद

डोबरी सालवाला पंचायत में लोगों को नशे पर जागरूकता पंफलेट बांटते पुलिस कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed