{"_id":"663cbaa9464416cf70009061","slug":"program-at-sri-satya-sai-seva-samiti-sai-hall-nahan-world-red-cross-day-sirmaur-nahan-news-c-177-1-ssml1028-124012-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: भाषण में शिवम, चित्रकला में तोषिका-साधना और नारा लेखन में त्वेशा शर्मा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: भाषण में शिवम, चित्रकला में तोषिका-साधना और नारा लेखन में त्वेशा शर्मा अव्वल
विज्ञापन
नाहन में मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान करते हितैषी व साई सेवा समिति के पदाधिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हितैषी संस्था और श्री सत्य साई सेवा समिति ने संयुक्त रूप से साईं हॉल नाहन में विश्व रेडक्राॅस दिवस आयोजित किया। इसमें रेडक्रास के महत्व, गतिविधियों, प्राकृतिक और आपदाओं में रेडक्रॉस के योगदान विषय पर भाषण, चित्रकला और नारा लेखन स्पर्धाएं आयोजित की गईं। भाषण प्रतियोगिता में नाहन कॉलेज के शिवम ने पहला, राजकीय नर्सिंग कॉलेज की छात्रा शगुन शर्मा ने दूसरा, माता पद्मावती नर्सिंग कॉलेज की प्रेरणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी कॉलेज की बायजा और राजकीय नर्सिंग कॉलेज की सिमरण कौर ने संयुक्त रूप से प्रेरणा पुरस्कार जीता। चित्रकला स्पर्धा में एवीएन स्कूल नाहन की तोषिका शर्मा और साधना ने पहला, कैंट स्कूल नाहन की लवनीत कौर ने दूसरा, न्यू ईरा अकादमी स्कूल नाहन की उनजिला ने तीसरा और इसी स्कूल की मानवी ने प्रेरणा पुरस्कार हासिल किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में एवीएन स्कूल नाहन की छात्रा त्वेशा शर्मा ने पहला, पारंगत स्कूल नाहन के स्पर्श ने दूसरा और न्यू ईरा अकादमी स्कूल नाहन की छात्रा जसकिरण कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कैंट स्कूल नाहन की छात्रा सिद्धी शर्मा ने प्रेरणा पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान हितैषी संस्था के वरिष्ठ उपप्रधान शिक्षक प्रवक्ता सुनील कमल और बुजुर्गों के लिए रेडक्रॉस को अपनी जमीन दान देने वाले बृजभूषण अग्रवाल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। समारोह में जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर रेडक्रॉस के संरक्षण सदस्य मनीष जैन, प्रो. अमर सिंह चौहान, रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष नीरज गुप्ता, रचना गौतम, राजकीय नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रतिभा वर्मा, साई समिति से कविता अग्रवाल, सरिता भटनागर, अनूप भटनागर, चेतना शर्मा, हितैषी संस्था के प्रधान दिनेश तोमर विशेष रूप से मौजूद रहे।
निर्णायक मंडल में यह रहे शामिल
निर्णायक मंडल में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रतन सिंह चौहान, प्रवक्ता उदयराम शर्मा, प्रवक्ता अनूप आनंद, राजेश चौहान और कृष्ण कुमार गौड़ शामिल रहे।
सफाई कर्मी काकू को दी सहायता
कार्यक्रम के दौरान बनेठी के काकू सफाई कर्मचारी जिनका मकान और सामान आग में जलकर राख हो गया था। समिति ने पीड़ित को राशन सामग्री और पांच बिस्तर प्रदान किए।