फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Preparations to tackle water crisis in Koti village, motor will be run at night

Sirmour News: कोटी गांव को जलसंकट से मिलेगी निजात, रात को चलाई जाएगी मोटर

Thu, 22 Jan 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Preparations to tackle water crisis in Koti village, motor will be run at night
रात को हो जाती है वोल्टेज ठीक, दिन में कम वोल्टेज से आ रही समस्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोनहाट ( सिरमौर)। शिलाई विधानसभा क्षेत्र की कोटी बौंच पंचायत के गांव कोटी में एक माह से चले आ रहे जलसंकट को खत्म करने के लिए जल शक्ति विभाग ने राहत भरा कदम उठाया है। अब विभाग रोज रात को मोटर चलाकर पानी का भंडारण करेगा। इससे ग्रामीणों को काफी हद तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
जल शक्ति विभाग शिलाई के अधिशासी अभियंता प्रदीप चौहान ने कोटी गांव का दौरा कर जल आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बिजली की लो वोल्टेज के कारण उठाऊ पेयजल योजना में दिक्कतें आ रही हैं, जबकि प्रवाह पेयजल योजना में भी पानी की मात्रा काफी कम हो गई है। नई उठाऊ पेयजल योजना तैयार होने में अभी समय लगेगा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने बताया कि स्थिति को देखते हुए विभाग ने निर्णय लिया है कि अब रात के समय उठाऊ पेयजल योजना की मोटर चलाई जाएगी। रात में वोल्टेज बेहतर रहती है। इसके लिए दो कर्मचारियों की रात में ड्यूटी लगाई जाएगी। इस योजना के तहत बुधवार रात से जल भंडारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटी बौंच पंचायत की प्रधान चंद्रा देवी सहित कोटी गांव के निवासी बलबीर सिंगटा, गोपाल सिंगटा, रणदीप सिंगटा और सीता राम ने बताया कि गांव में एक माह से जारी पेयजल संकट को कम करने के लिए अधिशासी अभियंता प्रदीप चौहान ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। रात में मोटर चलाने के निर्णय से ग्रामीणों को जलसंकट से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed