फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   preetam chand remember in village kolar

Sirmour News: शहीद प्रीतम चंद अमर रहे के नारों से गूंज उठा कोलर गांव

Wed, 19 Mar 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
preetam chand remember in village kolar
कोलर में अमर शहीद प्रीतम चंद के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पितकरते परिजन,, भूतपूर्व सैनिक व ग
शहीद प्रीतम चंद अमर रहे के नारों से गूंज उठा कोलर गांव
विज्ञापन

कोलर में अमर शहीद प्रीतम चंद के शहीदी दिवस का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। अमर शहीद प्रीतम चंद के पैतृक गांव कोलर स्थित शहीदी स्थल पर भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब-शिलाई क्षेत्र, परिजनों व ग्रामीणों ने अमर शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। शहीद की पत्नी कौशल्या देवी व संगठन के वरिष्ठ सदस्य निरंजन सिंह व शहीद के बटालियन से पधारे सब-इंस्पेक्टर एवं पंचायत प्रतिनिधि ने स्मारक स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
इस मौके पर उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय व शहीद प्रीतम चंद अमर रहे के नारे लगाए गए।
शहीद प्रीतम चंद 128वीं बटालियन, सीआरपीएफ के अंतर्गत 1986 में भर्ती हुए। 2004 में प्रीतम चंद जम्मू-कश्मीर के बड़गाम (श्रीनगर) में तैनात थे। 19 मार्च 2004 को सिपाही प्रीतम चंद जम्मू-कश्मीर में दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए।
विज्ञापन

वर्तमान में शहीद प्रीतम चंद के परिवार में उनकी माता शांति देवी, धर्मपत्नी कौशल्या देवी व उनके बेटे सुरेन्द्र व तनुज है। परिवार, गांव व क्षेत्र के सभी लोगों को सिपाही प्रीतम चंद के सर्वोच्च बलिदान पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर परिजनों समेत सभी लोगों ने शहीद प्रीतम चंद के स्मृति स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र के पदाधिकारियों ने उपस्थित सभी नौजवानों से नशे से दूर रहने तथा राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर काम करने की आह्वान किया। देश के लिए हमेशा मर मिटने के लिए तैयार रहने की बात कही।

इस मौके पर शहीद प्रीतम चंद की धर्म पत्नी कौशल्या देवी, शहीद प्रीतम चंद की बटालियन के वरिष्ठ इंस्पेक्टर, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र के पदाधिकारी व स्थानीय ग्रामवासी तथा अन्य गण्यमान्य सदस्य मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed