{"_id":"6978b3c6ba07033789036994","slug":"pratiyogita-in-iti-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-170521-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: भाषण में अक्षिता और पोस्टर मेकिंग में सुनील रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: भाषण में अक्षिता और पोस्टर मेकिंग में सुनील रहे प्रथम
विज्ञापन
पावटा साहिब आईटीआई में नारा लेखन व अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत करती आरटीओ सिरमौर
लापरवाही से वाहन दौड़ाने से होते हैं अधिकतर सड़क हादसे : सोना चंदेल
यातायात नियमों का पालन करने और नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई
हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग के माध्यम से आईटीआई में प्रतियोगिताएं आयोजित
संंवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग सिरमौर इकाई के माध्यम से पांवटा साहिब आईटीआई में प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गईं। कार्यक्रम की मुख्यातिथि क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सिरमौर सोना चंदेल रही। इस दौरान रोड सेफ्टी क्लब पांवटा और विभागीय टीम ने यातायात नियमों का पालन करने और हादसों का ग्राफ कम करने के बारे में जागरूक किया। मुख्यातिथि ने भाषण एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए।
कार्यक्रम के दौरान आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल ने कहा कि हर स्थल पर शासन और प्रशासन मौजूद नहीं रह सकता है। सड़क सुरक्षा नियम का पालन करना हम आम आदमी की जिम्मेवारी है। हादसों को कम करने के लिए हम सब को मिल कर मंथन करने की जरूरत है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह प्रदेश और हर जिला में मनाया जा रहा है। पांवटा साहिब आईटीआई में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। युवाओं को कार्यक्रम के दौरान नशे से दूर रहने, यातायात नियमों का पालन करने के बारे में जागरूक किया गया। युवाओं को जानलेवा चिट्टे के नशे से दूर रहना होगा। सिंथेटिक नशा चिट्टा है। ये नशा जान लेकर ही जाता है। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं को आयोजित करवाया गया।
रोड सेफ्टी क्लब के प्रधान भजन चौधरी ने कहा कि युवा यातायात नियमों का पालन करें। केवल हादसों से बचने को हेलमेट नहीं पहने, अपनी जान बचाने के लिए हेलमेट पहनना जरूरी है। ट्रिपल राइडिंग, तेज रफ्तार, नशे कर वाहन दौड़ाने, नियमों का पालन नहीं करने पर ही अधिकतर सड़क हादसे होते हैं।
विज्ञापन
राजीव बतरा ने बताया कि परिवहन निगम के माध्यम से भाषण और पोस्ट मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पोस्ट मेकिंग प्रतियोगिता में सुनील कुमार प्रथम, रमन यादव दूसरे और विजय तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में अक्षिता प्रथम, महेश दूसरे तथा सचिन तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को आरटीओ सोना चंदेल ने पुरस्कार वितरित किए। रोड सेफ्टी क्लब के प्रधान भजन चौधरी, एकांत गर्ग, सुशील कुमार, दीपक शर्मा, राजेश तोमर, जगजीत सिंह, इकबाल सिंह, रमेश चौधरी, आदेश शर्मा, तजेंद्र सिंह, पूर्ण कुमार, राजीव बतरा समेत आईटीआई स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
संवाद