फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   post office deliver rakhi

Sirmour News: रक्षाबंधन के दिन कहीं सुनी न रहे भाई की कलाई

Fri, 01 Aug 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
post office deliver rakhi
डाक विभाग की ओर से राखियां भेजने के लिए तैयार किए गए लिफाफे। संवाद
सचित्र--(कारोबार)
विज्ञापन

रक्षाबंधन के दिन कहीं सुनी न रहे भाई की कलाई
राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग ने तैयार किए आकर्षक लिफाफे
मात्र 10 रुपये में देश के अखिरी कोने तक पहुंचाई जाएगी राखी
योगेंद्र अग्रवाल
ददाहू (सिरमौर)। भाई-बहन के अटूट मिलन और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व निकट आते ही जहांं बहनों में उत्सुकता बढ़ रही है। वहीं, भारतीय डाक विभाग ने भी बहनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राखियों की आपूर्ति के लिए विशेष व्यवस्था की है ताकि समय रहते राखियों को भाइयों तक पहुंचाया जा सके और रक्षा बंधन के दिन भाई की कलाई सुनी न रह सके।
डाक विभाग ने राखियों की डिलिवरी के लिए विशेष और आकर्षक लिफाफा (एनवेलप) तैयार किया है। इसमें डालकर राखियों को भारत के एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंचाया जाएगा। इस लिफाफे की कीमत मात्र 10 रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

हल्के गुलाबी रंग का यह लिफाफा देखने में आकर्षक होने के साथ-साथ इसमें रखी राखियों को भी भीगने से बचाएगा। बाकायदा इसे वाटरप्रूफ तरीके से तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे चिपकाने के लिए गोंद आदि लगाने का भी कोई झंझट नहीं है। लिफाफे के ऊपरी हिस्से में बाकायदा टेप की व्यवस्था की गई है, जिससे कि आपूर्ति के दौरान बरसात में राखियां खराब न हों, लिफाफे पर पता लिखने के लिए भी इसमें उचित स्थान दिया गया है। डाकघरों में यह लिफाफा ग्राहकों की पसंद बना हुआ है और इसकी बिक्री जोरों पर है।
डाक विभाग ने इन लिफाफों को समय पर पहुंचाने की भी व्यवस्था की है। उनका मकसद इन लिफाफों में भेजी जा रही राखियों को रक्षा बंधन से पूर्व भेजे गए पते पर पहुंचाने का है। रक्षाबंधन से 10 दिन पूर्व ही 60 फीसदी से अधिक लिफाफों को बेच भी दिया गया है।

उप-डाकघर ददाहू के डाकपाल अमर सिंह चौधरी ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर तैयार किए गए आकर्षक लिफाफों की बिक्री जोर पकड़ रही है। 60 फीसदी से अधिक लिफाफों की बिक्री की जा चुकी है। डाकघर में इन लिफाफों की पर्याप्त खेप मौजूद है। आवश्यकता पड़ने पर और लिफाफों को मंगवाया जाएगा।
----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed