{"_id":"6978a7f55f4538a8830c9499","slug":"ponta-shilai-nh-dangerous-for-traveling-nahan-news-c-177-1-nhn1002-170533-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पांवटा-शिलाई एनएच पर सफर हुआ जोखिमभरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पांवटा-शिलाई एनएच पर सफर हुआ जोखिमभरा
विज्ञापन
पांवटा-शिलाई एनएच पर खड़ी कटिंग के चलते गिरे पत्थर। संवाद
सीधी और अंडर कटिंग से सड़क पर गिर रहे पत्थर
चीलोण और हेवणा में सड़क पर है ज्यादा खतरा
राजपाल शर्मा
सतौन(सिरमौर)। पांवटा-शिलाई राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। लगभग 1350 करोड़ से बने इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई कमियां सामने आ रहीं हैं। कई जगह सीधी कटिंग तो कई जगह अंडर कटिंग से सड़क को चौड़ा किया गया है जिस कारण से सड़क पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है।
सतौन से कमरऊ तक सड़क पर कई प्रकार की कटिंग की गई है। चीलोण और हेवना के बीच कई जगह सड़क को चौड़ा करने के लिए सीधी खड़ी कटिंग तो कई जगह अंडर कट करके सड़क को चौड़ा किया गया है। हेवना के समीप दोनों ओर (आगे और पीछे) खड़ी और अंडर कट देखने को मिलता है। कई जगह विभाग ने पहाड़ी पर जालियों से नेटिंग नहीं की है। ऐसे में पत्थर गिर कर सीधे सड़क पर आ रहे हैं।
विभाग ने सड़क तो चौड़ी कर दी है, लेकिन कई जगह पर सीधी 90 डिग्री के एंगल में कटिंग कर दी गई है, जहां से मामूली सा पत्थर भी एक बहुत बड़े हादसे का कारण बन सकता है। हल्के वाहनों को हमेशा खतरा बना रहता है। विभाग की ओर से पत्थर गिरने की चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगाए गए हैं। एनएच विभाग ने इस प्रकार की कटिंग की अनुमति कैसे प्रदान की होगी। कई जगह तो अंडर कटिंग करके सड़क चौड़ी की गई है।
विज्ञापन
उधर सहायक अभियंता एनएचएआई सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि हेवना और चीलोण के मध्य कई जगह पत्थर गिर रहे हैं। वहां पर समय-समय पर पत्थर उठा दिए जाते हैं। पत्थर को रोकने के लिए जाली लगाई जाएगी। संवाद