फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ponta sahib bus stand development

Sirmour News: निगम की पांवटा साहिब बस अड्डा परिसर के विस्तारीकरण की योजना

Mon, 28 Jul 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
ponta sahib bus stand development
हटाया जाएगा दशकों पुराना पांवटा बस स्टैंड कार्यालय भवन का ढांचा: संवाद
निगम की पांवटा साहिब बस अड्डा परिसर के विस्तारीकरण की योजना
विज्ञापन

दशकों पुराना जर्जर बस अड्डा कार्यालय का ढांचा शीघ्र ही गिराया जाएगा
अतिशीघ्र सब डिपो पांवटा साहिब में रिक्त कैशियर पद भी भरा जाएगा : डीएम

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। करोड़ों रुपये की लागत से पांवटा साहिब में नया बस स्टैंड भवन तैयार किया गया है। इसके बाद पिछली सरकार की ओर से सब डिपो का दर्जा भी दे दिया गया है, लेकिन विभिन्न राज्यों, हिमाचल पथ परिवहन निगम व सैकड़ों निजी बसों के लिए परिसर नाकाफी साबित हो रहा है। लंबे समय से बस अड्डा कार्यालय का पुराना ढांचा नहीं हटाए जाने से बसों को पार्किंग में दिक्कतें होती रहीं हैं।
अब निगम बस स्टैंड परिसर के विस्तारीकरण को गंभीर नजर आ रहा है। विभागीय अधिकारियों की माने तो अतिशीघ्र पुराना कार्यालय ढांचा हटाने का कार्य शीघ्र शुरू होगा। इसके साथ ही चार वर्षों से रिक्त कैशियर पर भी भरा जाएगा।
विज्ञापन

सिरमौर निजी बस ऑपरेटर यूनियन के प्रधान बलविंद्र सिंह, सचिव अखिल शर्मा, मदन मोहन शर्मा, कमलजीत सिंह, मामराज शर्मा, एकांत गर्ग व रिंकू चौधरी का कहना है कि दशकों पुराने जर्जर हो चुके भवन के ढांचे को गिराने की मांग उठाई जाती रही है। पुराने ढांचे को गिराने के लिए चार वर्षों के बाद भी टेंडर प्रक्रिया तक पूरी नहीं हो सकी है। पांवटा साहिब में देश-विदेश से संगतें व पर्यटक पहुंचते हैं। उतर भारत की उतरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ रोडवेज, हिमाचल पथ परिवहन निगम तथा सैकड़ों निजी बसें अपने मार्ग पर रवाना होने के लिए रोज पहुंचती हैं। पुराना भवन गंदगी व नशेड़ियों का अड्डा भी बनता जा रहा है। अब अगर निगम परिसर के बस अड्डा परिसर के विस्तारीकरण को गंभीर है तो इसका स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि देश विदेश में प्रसिद्ध गुरु की नगरी पांवटा साहिब में रोज विभिन्न राज्यों के निगमों और सैकड़ों निजी बसें पहुंचती हैं। दिन के समय पहले ही तंग बस अड्डा परिसर में पार्किंग को स्थान नहीं मिल पाता है।

बाक्स...

बस स्टैंड परिसर का होगा विस्तार : डीएम
- डीएम हिमाचल पथ परिवहन निगम देवा सैन नेगी ने कहा कि पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर का विस्तारीकरण किया जा रहा है। इसके लिए पुराना भवन शीघ्र ही गिराया जाएगा जिससे बस स्टैंड का परिसर का स्थल दुगना हो सकेगा। स्थानीय सब डिपो में कैशियर सुविधा को दो सप्ताह के भीतर शुरू करने का प्रयास होगा जिससे निगम के परिचालकों को कैश जमा करवाने के लिए नाहन डिपो नहीं जाना पड़ेगा।



...........बाक्स...
ट्रैफिक मैनेजर और चीफ इंस्पेक्टर पद भी रिक्त
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सब डिपो बनने के चार वर्षों बाद भी पांवटा साहिब में ट्रैफिक मैनेजर, चीफ इंस्पेक्टर के पद भी रिक्त हैं। इससे भी काफी कार्य प्रभावित हो रहा है। डीएम हिमाचल पथ परिवहन निगम देवा सैन नेगी ने कहा कि ये दोनों रिक्त पद राज्य सरकार के स्तर का मामला है।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed