{"_id":"67150002da9c08c70206e5ce","slug":"ponta-puruwal-road-condition-not-wel-nahan-news-c-177-1-nhn1001-134997-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पांवटा-पुरुवाला सड़क पर उड़ती धूल बनी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पांवटा-पुरुवाला सड़क पर उड़ती धूल बनी परेशानी
विज्ञापन
पांवटा-पुरुवाला सड़क पर उड़ती धूल बनी परेशानी
ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही समस्या, जल्द समाधान की गुहार
सड़क पर टारिंग उखड़ने के बाद उड़ रही धूल
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। मुख्य सड़क पांवटा-पुरुवाला इन दिनों खस्ताहाल है। जगह- जगह पर सड़क टूटी पड़ी है तो कहीं लंबी दूरी तक टारिंग उखड़ गई है। दिन रात वाहनों की आवाजाही और धूल से सांस जैसी बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बांगरण, शिवपुर तथा पुरुवाला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की इन दिनों खस्ता हालत हो चुकी है। सड़क के गड्ढों से तो लोग परेशान थे ही, अब उड़ती धूल मिट्टी से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
स्थानीय ग्रामीणों नरेंद्र कुमार, बलबीर, पवन, अनिल, रामचंद्र, संजू, लता, बिल्लू, सागर आदि का कहना है कि पहले ही सड़कों पर हुए गड्ढों से परेशान थे अब बारिश थमने के बाद सड़कों से उड़ रही धूल के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोगों का कहना है कि सबसे अधिक समस्या सड़क पर पैदल चल रहे या दोपहिया वाहन सवारों को झेलनी पड़ती हैं। इसके अलावा सड़क के आसपास रह रहे लोगों को भी दिन-रात धूल फांकनी पड़ रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क से टारिंग गायब है, जिसके चलते धूल उड़ रही है। घर से लोग नहाने के बाद तैयार होकर कामकाज के लिए बाहर निकलते हैं, लेकिन कुछ ही दूरी तय करने के बाद हालत फिर वही हो जाती है। बांगरण चौक से काहुनुवाला- शिवपुर तक बारिश के पानी की सही निकासी नालियां नहीं होने से सारा पानी सड़क पर जमा हो गया और उसके साथ आई मिट्टी भी सड़क पर ही थम गई। यह मिट्टी अब इस ओर से गुजरने वाले वाहनों के पीछे गुबार के रूप में उड़ रही है जिससे इस मार्ग में निकलना मुश्किल हो गया है।
दुकानदारों नरेंद्र, अमित, अनिल, गोवर्धन आदि ने कहा कि इसी सड़क पर भारी वाहन भी गुजरते हैं। जबकि सड़क भारी लोड लेकर जा रहे वाहन की क्षमता के अनुसार नहीं बनी है जिसे सड़क लगातार खराब हो रही है।
गृहिणी लता देवी, अनिता, सुनीता, संतोष आदि का कहना है कि इन दिनों धूल के कारण रसोई और दुकान का सारा सामान खराब हो रहा है।
उधर, लोक निर्माण विभाग मंडल पांवटा के सहायक अभियंता रामभज तोमर ने कहा कि शिवपुर से बांगरण पुल तक सड़क की मरम्मत के लिए प्राक्कलन भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही सड़क मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।