{"_id":"617ff2e5368087638c062295","slug":"ponta-college-volunteers-collect-150-bag-plastic-nahan-news-sml3890427104","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवियों ने एकत्रित किए प्लास्टिक के 150 बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवियों ने एकत्रित किए प्लास्टिक के 150 बैग
विज्ञापन
पांवटा साहिब कॉलेज में स्वच्छ भारत अभियान को लेकर आयोजित शिविर के समापन पर एसडीएम व कॉलेज स्टाफ क
- फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब( सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा में राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवियों ने लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई। इस अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम का समापन भी किया गया। इस कार्यक्रम में 200 स्वयंसेवियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में एसडीएम पांवटा विवेक महाजन और महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. वीना राठौर विशेषरूप से मौजूद रहे। उन्होंने प्रतियोगिताओं के विजेताओं, छात्र संयोजकों और नार्थ जोन प्री आरडी कैंप जयपुर में हिस्सा ले चुकी छात्रा विपाशा को पुरस्कृत किया।
एसडीएम विवेक महाजन ने स्वयंसेवियों को फल की चिंता किए बिना कर्म की राह अपनाने की सलाह दी। उन्होंने स्वयंसेवियों के सिंगल यूज प्लास्टिक के विभिन्न उपयोग के प्रयास को काफी सराहा। राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी प्रो. रीना चौहान और प्रो.रिंकू अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवियों को दस समूहों में बांटा गया था। प्रत्येक दिन एक समूह प्रोग्राम अफसर की ओर से बताए गए क्षेत्र से सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित किया गया और साथ ही लोगों और दुकानदारों को प्लास्टिक के कम से कम उपयोग के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
स्वयंसेवियों ने लगभग 150 बैग प्लास्टिक एकत्रित किया। इनकी लगभग 80 पोलीब्रिक्स बनाई जिसे प्रदर्शनी के रूप में कॉलेज परिसर में लगाया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य पर प्राचार्या डॉ. वीना राठौर ने सर्वप्रथम कॉलेज कैंपस में ध्वजारोहण किया।