फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   From today, people will be able to access healthcare services in the new building of CHC Nohradhar.

Sirmour News: सीएचसी नौहराधार के नए भवन में आज से लोगों को मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

Fri, 30 Oct 2026 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Fri, 30 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
From today, people will be able to access healthcare services in the new building of CHC Nohradhar.
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे भवन का ऑनलाइन उद्घाटन
विज्ञापन

पुराने जर्जर भवन और छत से प्लास्टर गिरने की घटनाओं के बाद सरकार ने लिया फैसला
30 बिस्तरों वाले अस्पताल में अब मरीजों के साथ-साथ स्टाफ को मिलेगी सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार/नाहन (सिरमौर)। रेणुकाजी क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौहराधार के नए भवन का मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शुक्रवार को ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। समारोह में उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
अब तक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन जर्जर भवन में हो रहा था। छत से तीन बार प्लास्टर गिरने और एक कर्मचारी के घायल होने के बाद नए भवन में सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने पुराने भवन से सामान और स्वास्थ्य उपकरण नए भवन में शिफ्ट कर दिए हैं। नए भवन में सेवाएं शुरू होने से मरीजों के साथ चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पांच मंजिला नए भवन में मरीजों के लिए 30 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। पहली मंजिल पर कैंटीन और रसोईघर, दूसरी मंजिल पर मरीजों के बिस्तर, डिस्पेंसरी, ओपीडी और ऑपरेशन थियेटर बनाए गए हैं। तीसरी मंजिल पर स्टाफ पार्किंग, चौथी मंजिल पर सामान्य और विशेष वार्ड, एक्स-रे व प्रयोगशाला तथा पांचवीं मंजिल पर कार्यालय और चिकित्सकों के कक्ष तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी नौहराधार में क्षेत्र की 35 से अधिक पंचायतों के लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं। पुराने भवन में जगह की कमी के कारण केवल दो मरीजों को भर्ती करने की सुविधा थी। ऐसे में कई मरीजों को नाहन और सोलन रेफर करना पड़ता था। नए भवन में 30 बिस्तरों की सुविधा मिलने से मरीजों को स्थानीय स्तर पर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

खंड चिकित्सा अधिकारी संगड़ाह डॉ. सुनील कक्कड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री शुक्रवार को नए भवन का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और स्वास्थ्य उपकरण व अन्य सामान नए भवन में शिफ्ट कर दिए गए हैं। नए भवन के शुरू होने से मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed