{"_id":"6ae34c62b27845a9520f6725","slug":"31-flower-pots-donated-to-make-the-nss-garden-lush-and-green-nahan-news-c-177-1-ssml1028-192849-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: एनएसएस वाटिका को हरा-भरा बनाने के लिए भेंट किए 31 गमले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: एनएसएस वाटिका को हरा-भरा बनाने के लिए भेंट किए 31 गमले
Fri, 30 Oct 2026 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
सैनवाला में समाजसेवी तरसेम कुमार को स्कूल प्रबंधन की ओर से सम्मानित करते शिक्षक धनवीर। स्रोत: स
सचित्र--
सैनवाला स्कूल प्रबंधन की ओर से शिक्षक धनवीर ने तरसेम कुमार घर जाकर किया सम्मानित
प्रधानाचार्य आयूब खान और एसएमसी अध्यक्ष शशिपाल ने जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/कालाअंब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनवाला की एनएसएस वाटिका को हरा-भरा बनाने के लिए एकता विहार समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी तरसेम कुमार ने 31 गमले भेंट किए। उनके इस योगदान से विद्यालय में वाटिका को संवारने और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करने में मदद मिलेगी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य आयूब खान और स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शशिपाल ने तरसेम कुमार का आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों के विकास और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में समाज के जागरूक लोगों का सहयोग महत्वपूर्ण है।
विद्यालय में आयोजित एनएसएस शिविर के दौरान तरसेम कुमार ने वाटिका के लिए गमले उपलब्ध करवाए थे। उनके योगदान के सम्मान में विद्यालय प्रशासन की ओर से वोकेशनल शिक्षक (सुरक्षा) धनवीर उनके घर पहुंचे और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय प्रशासन की इस पहल से समाजसेवियों के योगदान को पहचानने और शिक्षा संस्थानों के विकास में जनसहयोग को प्रोत्साहित करने का संदेश मिला।