फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Rs 85.55 crore will be spent on the upgradation of rural roads in Sirmaur.

Sirmour News: सिरमौर में ग्रामीण सड़कों के उन्नयन पर खर्च होंगे 85.55 करोड़

Fri, 30 Oct 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Fri, 30 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rs 85.55 crore will be spent on the upgradation of rural roads in Sirmaur.
खास खबर
विज्ञापन


पीएमजीएसवाई-4 के तहत सड़क परियोजनाओं को मंजूरी,
58 किलोमीटर से अधिक सड़क नेटवर्क होगा बेहतर
धर्म सिंह तोमर
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में ग्रामीण सड़कों के उन्नयन पर 85.55 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण (पीएमजीएसवाई-4) के तहत जिले की 11 सड़कों के उन्नयन प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। इससे 58 किलोमीटर से अधिक सड़क नेटवर्क बेहतर होगा।
वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए स्वीकृत प्रस्तावों के तहत कुल 8,555.64 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। सड़कों के उन्नयन से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और किसानों-बागवानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

पांवटा साहिब ब्लॉक की पांच सड़कें योजना में शामिल हैं। इनमें शेरली मानपुर संपर्क मार्ग (8 किलोमीटर), मंधारा मार्ग (3.35 किलोमीटर), कतवारी बागराथ-बिड़ला रोड (6 किलोमीटर), बख्शण केंवाला विलेज रोड (2.70 किलोमीटर) और ठाकुर कुजवाला लिंक रोड (4.35 किलोमीटर) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाहन ब्लॉक में लखवाड़ संपर्क मार्ग के 6.85 किलोमीटर, पच्छाद में सराहन-नवगढ़ खदाना मार्ग के प्रथम चरण के 8.78 किलोमीटर, शिलाई में कंदो-भटनोल मार्ग के 5.42 किलोमीटर और टिम्बी-दुबोर मार्ग के 4 किलोमीटर हिस्से का उन्नयन होगा। वहीं, राजगढ़ में जेगास गांव के संपर्क मार्ग के 5 किलोमीटर और संगड़ाह में खरकोली-उँगार मार्ग के 3.60 किलोमीटर हिस्से को भी योजना में शामिल किया गया है।

पीएमजीएसवाई के तहत पहले भी हुए काम
जिले में पीएमजीएसवाई के विभिन्न चरणों के तहत सड़क निर्माण कार्य किए गए हैं। पीएमजीएसवाई-III के बैच-I में 11 और बैच-II में 12 कार्य पूरे हो चुके हैं। वहीं, पीएमजीएसवाई-IV के बैच-I के तहत नौ कार्य पूरे किए जा चुके हैं।


कोट
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधाएं मजबूत करने के लिए 85.55 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। - अरविंद शर्मा, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed