{"_id":"603ba3b68ebc3ee9276a20cb","slug":"political-nahan-news-sml362574011","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने फूंके कांग्रेस नेताओं के पुतले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने फूंके कांग्रेस नेताओं के पुतले
विज्ञापन
सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में कांग्रेस के नेताओं का पुतला फूंकते भाजपाई।
- फोटो : NAHAN
नाहन/ ददाहू (सिरमौर)। विधानसभा की गरिमा भंग करने और राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का अपमान करने के विरोध में सिरमौर में भाजपा ने कांग्रेस विधायकों के पुतले फूंके। जिला में रविवार को ददाहू और नाहन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ रैली भी निकाली। रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
नाहन में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिमा पुस्तकालय से एक रैली निकाली जो शहर के चौगान मैदान, मालरोड होते हुए गुन्नुघाट पहुंची। यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसी विधायकों के पुतले फूंके।
इस दौरान प्रताप ठाकुर ने कहा कि विधानसभा में जो हुआ उससे प्रदेश शर्मसार हुआ है। ऐसा करने वाले कांग्रेसी विधायकों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उधर, ददाहू में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेणुका के विधायक विनय कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस विधायकों के आचरण की कड़ी निंदा भी की।
विज्ञापन
बता दें कि बजट सत्र से निलंबित किए गए चार कांग्रेसी विधायकों में से रेणुका के विनय कुमार और शिलाई के हर्षवर्धन चौहान भी शामिल हैं। इन विधायकों के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाहन और ददाहू में रैली निकालकर प्रदर्शन किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि कांग्रेस के विधायक गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। उन्होंने राज्यपाल जैसे गरिमा पूर्ण पद की परवाह किए बगैर ही विधानसभा परिसर में धक्का-मुक्की और हंगामा करके पूरे प्रदेश को शर्मसार किया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता उनको कभी माफ नहीं करेगी। नाहन में हुए प्रदर्शन के दौरान मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, महामंत्री मनीष चौहान, नगर परिषद नाहन की अध्यक्षा श्यामा पुंडीर, राजीव चौधरी, सुभाष चौधरी, कृष्णकांत, पार्षद शुभम सैनी, मान सिंह ठाकुर, अभिषेक आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-------------