फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   political

मिशन रिपीट के साथ जिला की पांचों सीटें जीतना लक्ष्य : विनय गुप्ता

Sun, 28 Feb 2021 07:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
political
सिरमौर जिला के रेणुका में आयोजित भाजपा मंडल की बैठक में मौजूद पार्टी के पदाधिकारी। - फोटो : NAHAN
ददाहू (सिरमौर)। भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि 2022 के विस चुनावों में भाजपा जिले की पांचों सीटें जीतेंगी। जिलाध्यक्ष ददाहू में आयोजित रेणुका भाजपा मंडल के प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। अब प्रदेश में मिशन रिपीट के साथ-साथ जिला की सभी पांचों सीटें जीतना भी उनका मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ भी पढ़ाया। उन्होंने कहा कि भाजपा जाति-धर्म, क्षेत्रवाद, व्यक्तिवाद के भेदभाव के साथ काम नहीं करती। अपितु सभी वर्गों को समान रूप से साथ लेकर आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की सरकारों ने समाज के आखिरी पायदान पर गुजर बसर कर रहे निर्धन व्यक्ति के दुख को समझा और उनके लिए अनेक योजनाएं चलाई जिसका लाभ भी लोगों को मिल रहा है। इससे पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक रूप सिंह, भाजपा नेता बलबीर सिंह चौहान, जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल, बीडीसी अध्यक्ष अनीता शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, जिप सदस्य सुरेंद्र सूर्या, नारायण सिंह कंवल, बलबीर ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, अरुण फाल्टा, ममता रिंटा, मनोज ठाकुर, जगत सिंह और अरुण गर्ग सहित भाजपा से जुड़े सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed