{"_id":"601edded8ebc3e26b922a5b7","slug":"political-nahan-news-sml3600770189","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत समिति राजगढ़ पर भाजपा का फिर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत समिति राजगढ़ पर भाजपा का फिर कब्जा
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के राजगढ़ में लोगों का अभिभादन स्वीकार करती विधायक रीना और पंचायत स?
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़ (सिरमौर)। पंचायत समिति राजगढ़ पर भाजपा ने एक बार फिर से कब्जा कर लिया है। पंचायत समिति हाब्बन वार्ड से चुनाव जीत कर आई सरोज शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि, शाया सनौरा वार्ड से चुनाव जीतकर आए जितेंद्र उपाध्यक्ष चुने गए। 15 सदस्यीय पंचायत समिति सदस्यों में से भाजपा समर्थित कमलेश शर्मा अनुपस्थित रहीं।
अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की सरोज शर्मा और कांग्रेस की अमिता ने नामांकन दाखिल किया। जबकि, उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के जितेंद्र और कांग्रेस के सतपाल चौहान ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके बाद हुए चुनाव में भाजपा की सरोज शर्मा को 9 मत मिले, जबकि कांग्रेस की अमिता को पांच मत पड़े।
उपाध्यक्ष के लिए भाजपा के जितेंद्र को 9 मत और कांग्रेस के सत्यपाल को भी पांच ही मत से संतोष करना पड़ा। एसडीएम नरेश वर्मा ने परिणाम घोषित करते हुए बताया कि सरोज शर्मा अध्यक्ष और जितेंद्र उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि पंचायत समिति राजगढ़ में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए पहले एक फरवरी को बैठक रखी गई थी जिसमें कोई भी सदस्य उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद शनिवार को बैठक रखी गई थी। शनिवार को बैठक में सबसे पहले विधायक रीना कश्यप के साथ भाजपा समर्थित सदस्य पहुंचे। उसके बाद कांग्रेस समर्थित सदस्य बैठक में पहुंचे। राजगढ़ में भी बीडीसी चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई है। राजगढ़ बीडीसी पर भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने कब्जा कर लिया है।
इस मौके पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली व जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
...................