फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Political

कृषि कानून 50 साल की खेती व्यवस्था को कर देगा बर्बाद : विनय

Mon, 12 Oct 2020 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Political
नौहराधार में कृषि बिल के विरोध में विधायक विनय कुमार की अगुवाई में रैली निकालते कांग्रेसी। - फोटो : NAHAN
नौहराधार (सिरमौर)। केंद्र सरकार के नए कृषि विधेयक को लेकर रेणुका कांग्रेस ने जोरदार रोष प्रदर्शन किया। रेणुका के विधायक विनय कुमार की अगुवाई में सैंकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। इस मौके पर कांग्रेसियों ने नौहराधार में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

सोमवार सुबह कांग्रेसी कार्यकर्ता विश्राम गृह के बाहर एकत्रित हुए। जिसके बाद विधायक विनय कुमार व ब्लॉक अध्यक्ष तपेंद्र चौहान की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विशाल रैली निकाली। जो सामुदायिक भवन पहुंचकर खत्म हुई। रैली के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कृषि बिलों को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान विधायक विनय कुमार ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। भाजपा सरकार ने देश के अन्नदाताओं के खिलाफ षडयंत्र करके उनकी आत्मा पर प्रहार किया है। यह बिल कृषि क्षेत्र को पूंजीपतियों के हाथों में गिरवी रखने का एक षड्यंत्र है। विनय कुमार ने कहा कि नया कृषि बिल देश में 50 साल की मेहनत से स्थापित हुई कृषि व्यवस्था को बर्बाद करके रख देगी। इससे किसानों को मिलने वाले न्यूनतम समर्थन मूल्य और सरकारी खरीद समाप्त हो जाएगी। इस बिल के लागू होने से किसानों के साथ-साथ आढ़ती और छोटे व्यापारी भी बर्बाद हो जाएंगे। विनय कुमार ने कहा कि मोदी सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है। इस बिल को अविलंब निरस्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में जहां भी कांग्रेस की सरकार है। वहां इस बिल को लागू नहीं किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी किसानों के हित में सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष तपेंद्र चौहान ने कहा कि मोदी सरकार को इस कृषि बिलों को लाने से पहले किसानों से बात करनी चाहिए थी। इस प्रदर्शन के बाद नौहरा कांग्रेस जोन की एक बैठक भी आयोजित की गई। इस दौरान नौहरा जोन के नवनियुक्त अध्यक्ष स्वर्ण नेगी, पीसीसी सदस्य यशपाल चौहान, रेणुका महासचिव मितर सिंह तोमर, ओपी ठाकुर, प्रदीप सूर्या, यशपाल, चेतराम वर्मा, जेएस पुंडीर, राजेश, नौहरा प्रधान शांता देवी, उप प्रधान सुरेश बॉबी, लक्ष्मी देवी, अशोक ठाकुर आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed