फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Political

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सम्मानित किए सफाई कर्मी

Fri, 19 Jun 2020 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Political
नाहन में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं उपस्थित विभागीय व प्रशास - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को नाहन में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में कार्य कर रहे कोरोना वॉरियर्स सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर सफाई कर्मियों को सम्मानित किया और बेहतर सेवाएं देने के लिए उनका आभार भी जताया। इससे पहले जिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने कालीस्थान तालाब नाहन के पास बने शहीद स्मारक शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाल ही में चीन द्वारा मारे गए सेना के जवानों को याद किया। साथ ही शहीद के परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने कहा कि चीन के खिलाफ केंद्र सरकार को कड़ा संज्ञान लेना चाहिए और अगर चीन के खिलाफ कोई एक्शन मौजूदा केंद्र सरकार ले तो कांग्रेस पार्टी भी सरकार के साथ खड़ी है। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव अजय सोलंकी, इकबाल मोहम्मद, योगेश गुप्ता, सुखदेव शर्मा, कविता सिंह, भूपेंद्र ठाकुर, आशिक अली, कुंजना सिंह, संदीप शर्मा, वीरेंद्र पासी, मोंटी गर्ग पार्षद, नसीम मोहम्मद दीदान, सलीम और ज्ञान चंद के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed