फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   political meeting

प्रदेश में निश्चित रूप से बनेगी जयराम सरकार : सुखराम चौधरी

Fri, 27 Aug 2021 11:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
political meeting
पांवटा में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भाजपा ने ग्राम केंद्रों जिसमें नगर परिषद और पंचायतों के बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बीएलए और ग्राम केंद्र प्रभारी शामिल हैं, उनका प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने की।
विज्ञापन

शिविर में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी और प्रदेश भाजपा सचिव एवं जिला सहप्रभारी अरुण फाल्टा विशेष रूप से मौजूद रहे। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस लें। कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश की योजनाओं को जनता के मध्य लेकर जाएं जिससे अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का फ़ायदा मिले।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि प्रदेश में निश्चित रूप से जयराम सरकार फिर से बनेगी। कार्यकर्ताओं के दम पर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा के चुनावों में उतरेगी एवं मिशन रिपीट का लक्ष्य पूर्ण करेगी। अरुण फ़ाल्टा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा क़ि पांवटा साहिब को एक ऐसा नेतृत्व मिला हैं जो उनके लिए सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जिसमें देश प्रथम, पार्टी दूसरे एवं स्वयं को तीसरे नंबर पर रखा जाता है। मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने अपना बूथ सबसे मजबूत और चुनाव प्रबंधन विषय पर विस्तार से कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने बूथ को मजबूत करने के लिए 11 महत्वपूर्ण बिंदु कार्यकर्ताओं को बताए। उन्होंने ग्राम प्रमुख, बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए को उनका दायित्व और कार्य बताए। उन्होंने चुनाव प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण टिप्स कार्यकर्ताओं को दिए।

शिविर में भाजपा संस्थापक सदस्य डॉ. प्रेम चंद गुप्ता, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी वर्मा, मंडल महामंत्री हितेंद्र कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र चौधरी, नरेश खापड़ा, नप अध्यक्ष निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कटारिया, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा धीमान, युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत चौधरी, जागीरी राम चौधरी, अनिल चौधरी, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री सुनील चौधरी, संदीप तोमर, सुशील समेत अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed