फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   political event in sangdah

संगड़ाह में युकां ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, निकाली आक्रोश रैली

Sun, 29 Aug 2021 12:23 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
political event in sangdah
संगड़ाह में विधायक विनय कुमार की अगुवाई में सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकालते युवा कांग्रेस के ? - फोटो : NAHAN
संगड़ाह (सिरमौर)। युवा कांग्रेस रेणुका ने शनिवार को संगड़ाह में आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। युकां कांग्रेस ने रेणुका विस क्षेत्र में विकास न होने और बढ़ती महंगाई पर सरकार को खूब घेरा। रैली की अगुवाई क्षेत्र के विधायक विनय कुमार ने की। रैली लोनिवि विश्राम गृह संगड़ाह से शुरू हुई, जो कई मार्गों से होती हुई बस अड्डा पर पहुंची। यहां युकां नेताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष ओपी ठाकुर ने कहा कि भाजपा के शासन में रेणुका के विकास को ग्रहण लग गया है। चार साल में भाजपा एक भी ईंट नहीं लगा पाई है। भाजपा सरकार और स्थानीय नेता अभी तक यहां कोई नया कार्य नहीं करवा पाए। क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का भी नितांत अभाव है। सरकार ने नौहराधार में डिग्री कॉलेज और संगड़ाह में न्यायिक कोर्ट खोलने की घोषणा की थी जो अब तक ठंडे बस्ते में पड़ी है।
विज्ञापन

क्षेत्र में स्वास्थ्य शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं चरमरा गई है। चिकित्सालयों एवं शिक्षण संस्थानों में अधिकतर पद रिक्त होने के कारण क्षेत्र की जनता को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा चुनाव क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी संस्थानों में कर्मचारियों के अधिकतर पद रिक्त पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर युवा नेता वीरेंद्र ठाकुर, रेणुका मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, रेणुका युवा मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, मंडल उपाध्यक्ष जय गोपाल शर्मा, कुशल सिंह तोमर, सुनील भारद्वाज, जॉन अध्यक्ष सचिन चौहान, राजेंद्र सिंह, केशव शर्मा, विनय ठाकुर, जागर सिंह, आईटी सेल के अरुण ठाकुर सहित सैकड़ों युकां कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed