फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Polio medicine will be administered to 60,803 children of the district

Sirmour News: जिले के 60,803 बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की

Thu, 15 Feb 2024 07:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 07:33 PM IST
विज्ञापन
Polio medicine will be administered to 60,803 children of the district
एडीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक, पोलियो टीकाकरण में विभाग से तालमेल की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 3 मार्च को होगा। इसके सफल आयोजन के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी और ग्रामीण विकास पंचायतीराज समेत सभी विभाग तालमेल कर काम करें। यह निर्देश अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एलआर वर्मा ने नाहन में राष्ट्रीय पोलियो दिवस के लिए गठित डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।

उन्होंने कहा कि देश में वर्ष 2011 में अंतिम बार पोलियो का मामला सामने आया था फिर भी सरकार इस विषय पर गंभीर है। वर्मा ने बताया कि जिले में 3 मार्च को पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर 0 से 5 आयु वर्ग के 60,803 शिशुओं को पोलियो की ड्राॅप पिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए जिले में 538 पोलियो बूथ स्थापित किए जा रहे हैं। इस कार्य को पूरा करने के लिए 1076 टीमों का गठन किया जाना प्रस्तावित है। इसके अलावा जिला के 11 स्थानों पर ट्रांजिट प्वाइंट जैसे बस स्टैंड, अंतरराज्यीय सीमा के प्रवेश द्वार आदि क्षेत्र में स्थापित किए जा रहे हैं जहां पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद सांगल ने पोलियो टीकाकरण की विस्तार से जानकारी दी। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. मोनिषा अग्रवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नासिर अहमद के अलावा, शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed