फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   police ki paathshala in nahan college

Sirmour News: नशे की टोल फ्री नंबर 1933 और फ्रॉड होने पर करें 1930 पर शिकायत

Mon, 27 Oct 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
police ki paathshala in nahan college
निलाक्षी पुंडीर।
पुलिस की पाठशाला-(कृपया सिंगल फोटो अवश्य लगाएं, सब कल पेपर देखेंगे)
विज्ञापन

सचित्र--


नाहन महाविद्यालय में आयोजित हुआ पुलिस की पाठशाला..., कार्यक्रम

छात्राओं से गलत बात को पहली बारी में ही रोक देने का किया आह्वान

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। चिट्टा किसी ने अगर एक बार चख लिया तो वापसी का कोई रास्ता नहीं है। यह महंगा और बहुत खराब नशा है, इसका आदी होने पर लोग अच्छे-बुरे, अपने पराए की समझ खो देते हैं और नशे के लिए चोरी तक करने लग पड़ते हैं।

नाहन महाविद्यालय में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन के सौजन्य से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में यह बात पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने कही। उनके सभास्थल पर पहुंचने पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. देवराज शर्मा ने उनका स्वागत किया। दीप प्रज्वलन के बाद ये कार्यक्रम शुरू हुआ।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने युवाओं को साइबर क्राइम और नशे पर सचेत किया। उन्होंने बताया कि नशे की रोकथाम के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। साल 2024 में पुलिस ने 80 मामलों में 150 लोगों को जेल भेजा, इस साल 150 मामलों में 300 लोग अब तक जेल भेजे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगले साल से आंकड़ा इससे ज्यादा होगा, लेकिन इससे नशा रुकने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि जनता सहयोग करे तो समाज से नशा जड़ से मिटाया जा सकता है। इसके लिए सभी लोगों को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि टोल फ्री नंबर 1933 पर कॉल करके नशा करने, नशा बेचने या नशे से संबंधित कोई भी सूचना पुलिस को दें। इस नंबर पर कॉल करने वाले का नंबर नजर नहीं आता और उसकी पहचान गुप्त रहती है। पुलिस अधीक्षक ने नशे की लत में पड़े कई युवकों और उनसे पीड़ित परिजनों के उदाहरण भी दिए।

पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने साइबर क्राइम को बहुत ही सरल और रोचक ढंग से युवाओं के समक्ष रखा। उन्होंने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके युवाओं को दोस्ती के नाम पर किस प्रकार अपनी चुंगल में फंसाते हैं, इसके बारे में भी शहर के उदाहरण देकर समझाया। उन्होंने साइबर फ्रॉड होने पर टोल फ्री नंबर 1930 पर तुरंत जानकारी देने की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे उस खाते को ब्लॉक करके अपराधियों को पकड़ने में मदद मिलती है।

एसपी ने छात्राओं से किसी भी गलत बात को पहली बार में ही रोक देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने पर कई बार बड़े अपराध सामने आ जाते हैं। उन्होंने युवाओं से अनुशासन और एकाग्रता से पढ़ाई करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इन दोनों चीजों से बड़े-बड़े कार्य आसानी से हो जाते हैं। इस मौके पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. देवराज शर्मा, एनएसएस प्रभारी डॉ. पंकज चांडक, प्रो. ट्विंकल और प्रो. रीना चौहान समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

---बाक्स

1. छात्रा निलाक्षी पुंडीर ने कहा कि कार्यक्रम बहुत ज्ञानवर्धक रहा। विशेषकर साइबर क्राइम पर मिली जानकारी बहुत अच्छी लगी।

2. छात्रा मुस्कान गुरूंग ने कहा कि आज से पहले नशे और साइबर क्राइम पर इतने सरल और सहज तरीके से किसी ने भी जागरूक नहीं किया।

3. छात्रा मनीषा ठाकुर ने कहा कि नशा और सोशल मीडिया किस तरह युवाओं को बर्बाद कर रहा है, इसे अच्छे ढंग से बताया गया।

4. छात्र शुभम ने कहा कि पुलिस अधिकारी ने जो अपने कॉलेज के समय के उदाहरण देकर समझाया, वह बहुत अच्छा लगा।

----संवाद

निलाक्षी पुंडीर।

निलाक्षी पुंडीर।

निलाक्षी पुंडीर।

निलाक्षी पुंडीर।

निलाक्षी पुंडीर।

निलाक्षी पुंडीर।

निलाक्षी पुंडीर।

निलाक्षी पुंडीर।

निलाक्षी पुंडीर।

निलाक्षी पुंडीर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed