{"_id":"66e1a703203153ca28069453","slug":"police-checking-in-nahan-nahan-news-c-177-1-nhn1001-132240-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन में पुलिस ने बाहरी राज्यों से फेरी लगाने वाले विक्रेताओं को रोककर की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन में पुलिस ने बाहरी राज्यों से फेरी लगाने वाले विक्रेताओं को रोककर की जांच
विज्ञापन
नाहन में बाहरी राज्यों से सामान बेचने वालों को जांच के लिए रोकती पुलिस टीम। संवाद
नाहन में पुलिस ने बाहरी राज्यों से फेरी लगाने वाले विक्रेताओं को रोककर की जांच
-अलर्ट मोड़ पर पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस टीम की ओर से बुधवार को बाहरी राज्यों से फेरी आदि लगाकर सामान बेचने वालों की जांच की गई। इस दौरान पुलिस टीम की ओर से उनके संबंधित कागजात भी जांचे गए।
बता दें कि जिला की सीमाएं पड़ोसी राज्यों हरियाणा, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड से लगती हैं और इन क्षेत्रों से अक्सर सामान बेचने के लिए लोग यहां पहुंचते हैं। जिले के दो बड़े औद्योगिक क्षेत्रों कालाअंब व पांवटा साहिब में भी इन क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग रोजगार के लिए आते हैं और कई बार यहीं से फेरी आदि लगाकर सामान बेचते हैं। चोरी सहित अन्य कई प्रकार की गतिविधियों को देखते हुए पुलिस सतर्क है।
हाल ही में जिला मुख्यालय नाहन में कुछ ऐसी घटनाएं सामने आई थीं जिसके बाद से बाहरी राज्यों से सामान बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग उठाई गई थी।
उधर, पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस द्वारा यह नियमित कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।