फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   police challan to voilation of treffic rules

पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर कसा शिकंजा

Thu, 17 Feb 2022 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
police challan to voilation of treffic rules
पांवटा साहिब में स्पीडोमीटर से वाहन की रफ्तार की जांच करते पुलिस कर्मी। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ हफ्ते भर से चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने 355 वाहन चालकों पर कार्रवाई की है। इस दौरान 198 वाहनों के चालान अदालत में भेजे गए हैं। वहीं 157 वाहन चालकों से 67 हजार जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन

बता दें कि पांवटा साहिब यातायात पुलिस हादसों की रोकथाम को लेकर विशेष अभियान चला रही है। इसमें अभी तक तेज रफ्तार, बिना हेलमेंट-लाइसेंस, वाहन चलाने के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल, सीट बेल्ट बिना वाहन दौड़ाने, नो पार्किंग जोन, ट्रिपल राइडिंग और गलत दिशा में चलने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा जा रहा इस अभियान में जिनके चालान किए गए उनमें 355 वाहनों में से 269 हिमाचली, 86 हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब और उतर प्रदेश के लोग शामिल हैं। इनमें से 198 वाहनों के यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर मामले अदालत में आगामी कार्रवाई के लिए भेजे गए हैं। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed