फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   players won in sports

Sirmour News: शतरंज में सुनील और बैडमिंटन में राकेश विजयी

Thu, 18 Dec 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
players won in sports
-रेणुकाजी बांध प्रबंधन ने आयोजित कीं प्रतियोगिताएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन के 19वें स्थापना दिवस पर रेणुकाजी बांध परियोजना कार्यालय में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें परियोजना के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब शुभम शर्मा इलेवन के नाम रहा, जबकि अजय तोमर की टीम उपविजेता रही। मैन ऑफ मैच देविंद्र शर्मा व बेस्ट गेंदबाज का खिताब नेत्र सिंह को दिया गया। कैरम प्रतियोगिता के एकल वर्ग में प्रदीप प्रथम, कपिल शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे। डबल में नैत्र सिंह व ज्ञान सिंह पहले, महिमा नंद व ओम प्रकाश ने दूसरा स्थान हासिल किया। शतरंज प्रतियोगिता में ई. सुनील गुप्ता ने योगेंद्र गुरंग को पराजित कर खिताब जीता। बैडमिंटन के एकल वर्ग में राकेश सैनी प्रथम व ओम प्रकाश द्वितीय स्थान पर रहे। बैडमिंटन युगल में राकेश सैनी व भीम सिंह पहले और ओम प्रकाश व निशांत ने दूसरा स्थान हासिल किया। महिला बैडमिंटन स्पर्धा के एकल वर्ग में कनुप्रिया धीमान ने अंजना ठाकुर को पराजित किया। युगल में अर्चना बिष्ट व कानुप्रिया धीमान पहले और मनप्रीत चौधरी व अंजना ठाकुर दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में मानसी पहले व अनुष्का दूसरे स्थान पर रहीं। घड़ा फोड़ स्पर्धा में अंजना ठाकुर व मानसी ने बाजी मारी। रस्साकसी में भीम सिंह की टीम ने शुभम की टीम को पराजित किया। परियोजना के एजीएम अरुण कपूर ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed