फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Players of Kotdi Vyas School won 15 trophies

Sirmour News: कोटड़ी व्यास स्कूल के खिलाड़ियों ने 15 ट्रॉफियां जीतीं

Sun, 23 Nov 2025 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Players of Kotdi Vyas School won 15 trophies
कोटड़ी व्यास स्कूल के शिक्षकों व कोच के साथ विभिन्नवर्गों के विजेता टीम ​के सदस्य: स्त्रोत: स
जिला, राज्य और राष्ट्रीय खेलों में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

54 खिलाड़ियों ने राज्य स्तर और 16 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर हैंडबॉल, योग, जुडो, कुश्ती, एथलेटिक्स, रग्बी और टेबल टेनिस में दिखाया दम
राजस्थान, उत्तराखंड और बिहार में हुई प्रतियोगिताओं में किया शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। कोटड़ी व्यास पंचायत के शहीद कमलकांत मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों ने इस वर्ष खेल उपलब्धियों का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। स्कूल के खिलाड़ियों ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर 15 ट्रॉफी अपने नाम कीं।
स्कूल के 54 खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर और 16 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। कार्यकारी प्रधानाचार्य रघुवीर तोमर और शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षक धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि राज्य स्तर पर स्कूल के 54 छात्रों ने हैंडबाल, योग, जुडो, कुश्ती, एथलेटिक्स, रग्बी, टेबल टेनिस और योग ओलंपियाड में भाग लिया। राष्ट्रीय स्तर पर 16 खिलाड़ियों ने राजस्थान, उत्तराखंड और बिहार में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक खिलाड़ियों ने 15 ट्रॉफी हासिल कीं। खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, शिक्षाविद अजय शर्मा, समाजसेवी राजेश सोहल, मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था के संस्थापक डॉ. अनुराग गुप्ता, प्रधान पुष्पा खंडुजा, एसएमसी प्रधान मान सिंह और सदस्यों सुमन, मुल्क राज, राजकुमार, पवन व सर्वजीत ने खिलाड़ियों, कोच और स्कूल स्टाफ को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed