फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   plantation in renuka ji

Sirmour News: रेणुकाजी वन मंडल में 90 हेक्टेयर भूमि पर रोपे जाएंगे 99 हजार पौधे

Fri, 10 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
plantation in renuka ji
-मानसून सीजन में कफोटा, शिलाई और रेणुका रेंज में चलेगा पौधरोपण अभियान
विज्ञापन

-एक पौधा मां के नाम योजना के तहत 5 हजार पौधे निशुल्क बांटेगा वन विभाग
योगेंद्र अग्रवाल
ददाहू (सिरमौर)। मानसून की आमद के साथ रेणुकाजी वन मंडल में हरियाली बढ़ाने की तैयारी तेज हो गई है। वन विभाग ने इस वर्ष 90 हेक्टेयर भूमि पर 99 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए चयनित भूमि पर पौधरोपण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभाग की ओर से कफोटा, शिलाई और रेणुका रेंज के चिह्नित क्षेत्रों में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे जाएंगे।

वन विभाग के अनुसार प्रत्येक हेक्टेयर में 1,100 पौधे लगाए जाएंगे। सभी पौधे विभाग की अपनी नर्सरियों में तैयार किए गए हैं। वन मंडल रेणुकाजी के अंतर्गत संचालित पांच नर्सरियों से पौधों को चयनित स्थलों तक पहुंचाया जाएगा। पौधरोपण में आंवला, जामुन, बहेड़ा, घैणू, बांस, कचनार, अर्जुन, अरहर और खैर समेत विभिन्न प्रजातियों को शामिल किया गया है, ताकि स्थानीय जैव विविधता को बढ़ावा मिलने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिल सके।
विज्ञापन

वन मंडल अधिकारी बीआर कंडेटा ने बताया कि मानसून के दौरान 90 हेक्टेयर भूमि पर 99 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं और निर्धारित क्षेत्रों में जल्द पौधरोपण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
इनसेट
एक पौधा मां के नाम योजना से जुड़ेगा जनसहभागिता अभियान
वन विभाग एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत भी इस वर्ष 5 हजार अतिरिक्त पौधे लगाएगा। इसके लिए स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों, युवा एवं महिला मंडलों, पंचायतों तथा अन्य सामाजिक संगठनों को निशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। योजना के तहत पौधा लगाने वाले व्यक्ति को पौधरोपण के समय अपनी फोटो लेकर मोबाइल के माध्यम से पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। इससे पौधरोपण का रिकॉर्ड तैयार होगा और अभियान में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सकेगी। संवाद---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed