{"_id":"62b207297e77d5618f172e93","slug":"people-wanted-change-in-himachal-pradesh-said-aap-state-president-surjeet-thakur-nahan-news-sml412861764","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोग चाहते हैं बदलाव, केजरीवाल की पार्टी को दें मौका : सुरजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोग चाहते हैं बदलाव, केजरीवाल की पार्टी को दें मौका : सुरजीत
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। आंबेडकर भवन राजगढ़ में आम आदमी पार्टी पच्छाद के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर का स्वागत किया। इसके बाद पच्छाद आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अजय सिंह वर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक भी आयोजित की गई जिसमें सुरजीत ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह गांव-गांव और घर-घर जाकर सरकार की जन विरोधी नीतियों को लोगों के सामने उजागर करें।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को आम आदमी पार्टी से जोड़ने के लिए प्रेरित करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा और कांग्रेस पार्टी से तंग आ चुके हैं, लोग अब बदलाव देखना चाहते हैं।
उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ पथ योजना के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता एक मौका केजरीवाल की पार्टी को दे। सनद् रहे कि मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने अग्निपथ योजना व अन्य मामलों के विरोध को लेकर विरोध रैली निकालने का कार्यक्रम तय किया था। इसे रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर लोकसभा सचिव पंकज सोहेल, किसान संगठन पच्छाद के अध्यक्ष राजीव (अन्नू) और बाबू राम शास्त्री सहित करीब दो दर्जन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।