फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   people sale spare parts by using name of brand compy

पांवटा में पुलिस के साथ मोहाली की कंपनी ने की छापामारी

Fri, 29 Jan 2021 10:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
people sale spare parts by using name of brand compy
पांवटा साहिब (सिरमौर)। मोहाली से एक नामी कंपनी की टीम पांवटा पुलिस को साथ लेकर पांवटा में छापामारी कर रही है। कंपनी प्रबंधन को शिकायत मिली थी कि कंपनी की नकली मार्का लगा कर कुछ लोग वर्कशॉप संचालकों को स्पेयर पार्ट बेच रहे हैं। इस तरह की सूचना मिलने पर मोहाली से कंपनी की टीम छापामारी करने पांवटा पहुंची। देर शाम खबर लिखे जाने तक संदिग्ध स्थलों पर कार्रवाई जारी थी। वहीं, थाना प्रभारी पांवटा का कहना है कि कंपनी की
विज्ञापन

एक टीम पांवटा पहुंची है। यदि लिखित रुप से ऐसी कोई शिकायत मिलती है, तो नियमानुसार कार्रवाई होगी।
मोहाली से पहुंचे कंपनी के क्षेत्रीय अधिकारी मनीष जिंदल और कृष्णा सिंह ने बताया कि ऐसी सूचना मिली थी कि पांवटा क्षेत्र में उनकी प्रतिष्ठित कंपनी का मार्का लगा कर नकली माल बेचा जा रहा है। टीम ने पांवटा थाना पुलिस टीम को साथ लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान तीन ऐसे संदिग्ध स्थलों पर स्पेयर पार्ट्स को जांचा जा रहा है जिससे लोकल कंपनियों का माल प्रतिष्ठित कंपनी का मार्का लगा मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। कुछ दुकानों से संदिग्ध सामान के कंपनी के मार्का से मिलते जुलते पार्ट्स कब्जे में लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कंपनी के क्षेत्रीय अधिकारी मनीष जिंदल का कहना है कि भोले भाले लोगों को गुमराह नहीं करने दिया जाएगा। कंपनी के नाम का मार्का लगा कर नकली सामान बेचने से सरकार और कंपनी दोनों को आर्थिक चपत लगाई जा रही है। उधर, थाना प्रभारी पांवटा साहिब संजय शर्मा ने कहा कि चंडीगढ़ मोहाली से एक कंपनी की टीम पांवटा पहुंची है। टीम को रेड करने के दौरान पुलिस सुरक्षा दी गई है। यदि लिखित में कंपनी प्रबंधन के प्रतिनिधि कोई भी शिकायत देते हैं तो नियमानुसार जरुर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed