फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   people may enjoy the facility of library og chogtali school

Sirmour News: छोगटाली स्कूल के पुस्तकालय का अब आमजन भी उठा सकेंगे लाभ

Wed, 11 Sep 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
people may enjoy the facility of library og chogtali school
छोगटाली स्कूल के पुस्तकालय में पढ़ाई करती छात्राएं। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

छोगटाली स्कूल के पुस्तकालय का अब आमजन भी उठा सकेंगे लाभ
20 लोगों के बैठने की व्यवस्था, समाचार पत्र और 500 पुस्तकें उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोगटाली के स्टाफ ने जिला परिषद सदस्य सतीश ठाकुर के सहयोग से विद्यालय में बनाए पुस्तकालय को सरकार के दिशा निर्देशानुसार पढ़ो हिमाचल.., कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए आम लोगों के लिए खोल दिया है।
कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर ने बताया कि ग्राम पंचायत छोगटाली का कोई भी युवक-युवती, पूर्व विद्यार्थी, शिक्षित गृहिणी जो भी इस पुस्तकालय का नि:शुल्क लाभ उठाना चाहते हो वह शाम चार बजे से पांच बजे तक सभी कार्य दिवस पर विद्यालय में आकर इस पुस्तकालय का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

पुस्तकालय प्रभारी एवं भाषा अध्यापक रामलाल ठाकुर ने बताया कि पुस्तकालय में लगभग 20 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। यहां प्रतिदिन अंग्रेजी व हिंदी के समाचार पत्रों के साथ अन्य पत्रिकाएं, लगभग 500 से अधिक विभिन्न साहित्य पर आधारित पुस्तक व पत्रिकाएं पाठकों के लिए उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारी प्रधानाचार्य ने बताया कि पाठकों की संख्या बढ़ती है तो उनकी सुविधा अनुसार समय सारिणी में परिवर्तन किया जा सकता है। उनकी रुचि के अनुसार अन्य साप्ताहिक, पाक्षिक व मासिक पत्रिकाएं भी विद्यालय में उपलब्ध करवाई जा सकती हैं।

पुस्तकालय के सफल प्रबंधन एवं संचालन हेतु प्रभारी रामलाल ठाकुर के नेतृत्व में एक सात सदस्यों वाली समिति गठित की गई है। इसमें प्राथमिक शिक्षक राजेंद्र चौहान, सेवानिवृत्त शिक्षक यशपाल ठाकुर, कंडा गांव से आदर्श ठाकुर, छोग गांव से रजनीश ठाकुर, टाली से सुनील ठाकुर व तुषार, भंजी गांव से मनीष कुमार शामिल हैं। यह समिति पुस्तकालय के सफल संचालन और प्रबंधन के लिए विद्यालय प्रशासन को उचित कदम उठाने की सलाह देने के लिए प्राधिकृत होगी।

----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed