फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   people facing problem due to bus and truck drivers strike

Sirmour News: अधिकतर ट्रक और निजी बसें न चलने से बढ़ी परेशानी

Tue, 02 Jan 2024 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
people facing problem due to bus and truck drivers strike
अधिकतर ट्रक और निजी बसें न चलने से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

पांवटा साहिब बस अड्डे पर निगम की बसों का इंतजार करते रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। हड़ताल जारी रहने से निजी बसें और अधिकतर ट्रक नहीं चल सकेे। इसके चलते बाहरी राज्यों से पांवटा साहिब बस अड्डा परिसर में पहुंचे लोगों को दिक्कतें हुईं। काफी समय तक सरकारी बसों का इंतजार करना पड़ा।
उत्तराखंड डिपो बस में पांवटा पहुंचे अनिल कुमार, विजय व रेखा ने बताया कि गिरिपार क्षेत्र निकलना है।
करीब एक घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। निजी बसों के नहीं चलने से काफी परेशानी हो रही है क्योंकि कई दुर्गम गांवों में निजी बसें ही ज्यादातर चलती हैं।
विज्ञापन

हरियाणा डिपो बस से पांवटा पहुंचे अजमेर सिंह, ख्यालू राम, महेंद्र सिंह व जसविंद्र सिंह ने कहा कि अधिकतर ट्रक व निजी बसों के चालकों ने हड़ताल में शामिल होकर वाहन सड़कों के किनारे पार्क कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंजभोज और भंगानी क्षेत्र में निकलना है। काफी समय से बस अड्डा परिसर में बैठे हैं। सरकारी बसों के कोई एक-दो रूट बता रहे हैं जिससे ग्रामीणों को औद्योगिक इकाइयों, नौकरी पेशा और मजदूरों को ज्यादा परेशानी हो रही है।
संवाद
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed