{"_id":"6565f0eff212e1393b072006","slug":"people-facing-electricity-problem-in-giripaar-area-nahan-news-c-177-1-ssml1027-13585-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बिजली की आंख मिचौली से नौहराधार के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बिजली की आंख मिचौली से नौहराधार के लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली की आंख मिचौली से नौहराधार के लोग परेशान
नौहराधार (सिरमौर)। जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र में बिजली की आंखमिचौनी लोगों के लिए आफत बन गई है। आए दिन बिजली की लुकाछिपी से ग्रामीण परेशान और दुखी हो चुके हैं।
मंगलवार को नौहराधार आदि दर्जनों पंचायतों में सुबह ढाई घंटे तक बिजली गुल रही जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आलम यह है कि जिले के ऊंचाई वाले इन ग्रामीण क्षेत्रों में जैसे ही ठंड बढ़ती है, वैसे ही बिजली के कट लगने शुरू हो जाते हैं। इससे लोगों में बोर्ड की कार्यप्रणाली के प्रति भारी नाराजगी भी है।
बोर्ड के अधिशासी अभियंता राजगढ़ नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मंगलवार को 33 केवी की मुख्य लाइन का गौड़ा के पास जंफर उड़ गया था, जिसे ठीक करने में समय लग गया। उन्होंने कहा, बिजली बोर्ड ने सर्दियों के लिए इंतजाम कर दिया है। आगामी दिनों में बिजली गुल नहीं रहेगी।