फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   people complaint against majra panchyat pradhaan

Sirmour News: माजरा पंचायत उप प्रधान व वार्ड सदस्यों ने विकास कार्यों पर उठाए सवाल

Tue, 28 Nov 2023 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
people complaint against majra panchyat pradhaan
माजरा पंचायत उपप्रधान और वार्ड सदस्यों ने विकास कार्यों पर उठाए सवाल
विज्ञापन

कथित सरकारी पैसों के दुरुपयोग के बारे में विजिलेंस विभाग को शिकायत पत्र भेजा
पंचायत की प्रधान बोलीं सभी आरोप बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ग्राम पंचायत माजरा के उपप्रधान व वार्ड सदस्यों ने विकास योजना कार्यों में अनियमितताएं बरतने पर सवाल उठाए हैं। जनप्रतिनिधियों ने पंचायत के आधा दर्जन कार्यों में खर्च बजट, ठेकेदार को जारी पेमेंट और पंचायत रजिस्टर पर हस्ताक्षर की जांच मांगी है।
इसके लिए उन्होंने विजिलेंस विभाग को भी शिकायत पत्र भेजा है। वहीं ग्राम पंचायत प्रधान दीपिका खंंडूजा ने सभी आरोपों को बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित बताया है।
विज्ञापन


ग्राम माजरा पंचायत के उपप्रधान अनूप अग्रवाल, वार्ड सदस्य नीरज बंसल, विवेक गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, साजिदा परवीन, ऊषा देवी ने कहा कि विजिलेंस विभाग, जिला पंचायत अधिकारी और उपायुक्त सिरमौर को दी शिकायत में 23 मार्च 2023 को ग्राम सभा रजिस्टर पर हुए लोगों के हस्ताक्षर की जांच मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सवाल उठाया कि पंचायत के विकास कार्यों में पिछली पंचायत के कार्यकाल का बचा करीब 20.5 लाख रुपये कहां है। शिकायतकर्ताओं ने पंचायत के प्रवेश द्वार पर 3.5 लाख, श्मशान घाट कार्य पर 5 लाख, वाटर कूलर पर 1 लाख, सीमेंटेड बैंच पर 3 लाख, एचपी स्टेट सिविल सप्लाई 37,858 और स्ट्रीट लाइट पर 3 लाख के कार्यों की निष्पक्ष जांच की मांग रखी है।
संवाद

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed