{"_id":"6a01c810a6228ee675042324","slug":"people-are-troubled-by-sewerage-parks-and-waterlogging-nahan-news-c-177-1-ssml1030-178429-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सीवरेज, पार्क और जल भराव से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सीवरेज, पार्क और जल भराव से लोग परेशान
विज्ञापन
(वार्ड का हाल- बाई पास वार्ड -6 )- वेद प्रकाश,
हाइटेक दावों के बीच मूल सुविधाओं को तरस रहा बाईपास वार्ड
गलियों में जमा पानी से गंदगी और बीमारियों का खतरा
सड़क के बीच खड़े खंभों से हादसे का खतरा
पांच वर्ष बाद भी नहीं हट सके अवरोधक, रात में दोपहिया चालक हो रहे घायल
बच्चों और बुजुर्गों को नहीं मिल रही पार्क की सुविधा
पार्क की जमीन पर खड़े हो रहे वाहन
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद पांवटा साहिब के बाईपास वार्ड-6 में समस्याओं के अंबार हैं। कई परिवार आज भी सीवरेज योजना सुविधा से वंचित हैं। बंदरों का वार्ड में आतंक है। बरसात में जलभराव सबसे विकराल समस्या रहती है। बेहतर जल निकासी नहीं होने से आसपास के परिवारों में रोज खूब बहस होती है। हैरानी की बात यह है कि पूरे वार्ड में एक भी पार्क सुविधा आज तक नहीं बनी है। पार्क के लिए छोड़ी गई भूमि पर लोग वाहन पार्क कर रहे हैं।
संपर्क सड़क हादसों का सबब बनती जा रही है। सड़क किनारे से पांच वर्ष बाद भी बिजली लाइन के खंभे नहीं हटाए जा सके हैं। इस वार्ड की मांगों और समस्याओं के बारे में स्थानीय लोगों से राय पूछी तो कई दिक्कतों से जूझ रहे वार्ड के लोगों ने बेबाकी से अपनी बात कही।
करीब छह वर्ष पहले शुखखेड़ा से मशरूम इकाई की तरफ संपर्क मार्ग तैयार हुआ है। इस मार्ग के बीच में दो-तीन स्थलों पर बिजली लाइन के खंभे आ रहे हैं। इतने समय के बाद भी इन खंभों को नहीं हटाया जा सका है। रात के अंधेरे में कई बार दोपहिया वाहन चालक हादसों के शिकार हो चुके हैं। पार्षद को इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
-सुशील तोमर, समाजसेवी
वार्ड में बुजुर्गों व बच्चों को सुबह-शाम टहलने के लिए पार्क होना चाहिए। वार्ड में एक भी पार्क नहीं है। जल निकासी की कोई बेहतर व्यवस्था आज तक नहीं हो सकी है। पानी घरों से निकल कर गलियों में सड़ता रहता है। इसके चलते गंदगी होती है। जल जनित रोग फैलने की आशंका बनी रहती है। गलियों में पानी आने पर लोगों के बीच आपसी कलह बनी रहती है।
-वेद प्रकाश, वार्ड निवासी
आज तक भी सैकड़ों परिवार सीवरेज योजना से नहीं जुड़ सके हैं। बच्चों को खेलने के लिए स्थल नहीं है। कई गलियों की हालत ठीक नहीं है। कुछ गलियों में जल निकासी ठीक नहीं होने से कीचड़ दिन भर फैला रहता है। गंदगी रहने से मक्खी-मच्छर फैलते हैं। इससे बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। बंदरों को पकड़ने की तीन वर्षों से नगर परिषद ने कोई मुहिम ही नहीं चलाई है।
-सुशील शर्मा, युवा व्यवसायी
सूर्या कॉलोनी की गलियों में गंदगी फैली रहती है। कई गलियों में कूड़े के ढेर संपर्क सड़कों पर लगा दिए जाते हैं। इससे इतनी बदबू होती है कि आसपास से गुजरना कठिन हो जाता है। हर रोज वार्ड में नगर परिषद के वाहन घर-घर से कूड़ा एकत्रित करने पहुंचते हैं। फिर भी लोग लापरवाह हैं और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का अभाव है। कई स्ट्रीट लाइटें पिछले काफी समय से नहीं जल रहीं, जिससे रात को चल पाना कठिन हो रहा है।
-रविना शर्मा, स्थानीय निवासी
वार्ड में पांच वर्षों के भीतर साढ़े तीन करोड़ से अधिक के विकास कार्य करवाए हैं। अधिकतर संपर्क सड़कों को इंटरलॉक टाइलनुमा करवाया गया है। संपर्क सड़कों व स्ट्रीट लाइटों की सुविधा पहले से बेहतर की गई है। वार्ड में जलभराव की समस्या दूर करने व सीवरेज सुविधा से जोड़ने के प्रयास किए गए हैं। पार्क के निर्माण के भी प्रयास किए गए हैं, लेकिन कार्य बीच में रुक गया।
रविंद्र सिंह पाल, पूर्व पार्षद वार्ड-6