{"_id":"575980894f1c1b41359c5a42","slug":"pensoners-submitt-their-life-doument","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनभोगी जीवन प्रमाण पत्र करवाएं जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनभोगी जीवन प्रमाण पत्र करवाएं जमा
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Thu, 09 Jun 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
बिजली संकट से जूझ रहे लोगों में गुस्सा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। एक जून से हिमाचल प्रदेश में सभी पेंशनरों के जीवन का वार्षिक सत्यापन किया जा रहा है। इसके लिए सभी पेंशनर अपने जीवन का वार्षिक सत्यापन पत्र अपने नजदीक के कोषाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करें।
जिला कोषाधिकारी सिरमौर सतीश कुमार ने बताया कि पारिवारिक पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनरों का जीवन प्रमाण पत्र के साथ आधार कार्ड, पुन: रोजगार, पुनर्विवाह प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने बताया कि पेंशन भोगी जीवन प्रमाण पोर्टल का इस्तेमाल कर अपना जीवन प्रमाण पत्र एनआईसी केंद्र उपायुक्त कार्यालय नाहन तथा कोषाधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा जहां बायोमीट्रिक उपकरण की सुविधा उपलब्ध है व सुगम सामान्य सेवा केंद्रों में भी जमा करवाया जा सकता है। पेंशन भोगी जीवन प्रमाण जो कि विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसे डाउनलोड कर तथा इसे भरकर किसी भी राजपत अधिकारी से हस्ताक्षरित करवाकर किसी भी कोषाधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन