फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   pensioners welfare association ponta meeting

Sirmour News: डॉ. एवी राघव, डॉ. विपन कालिया और गोताखोर राजेंद्र सिंह सम्मानित

Wed, 17 Dec 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
pensioners welfare association ponta meeting
पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन पांव टा  इकाई राष्ट्रीय पेंशन दिवस पर उल्लेखनीय सेवाओं के लिए डॉ. ए
राष्ट्रीय पेंशनर दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत
विज्ञापन

पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन पांवटा साहिब इकाई का विशेष कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन पांवटा साहिब इकाई के सौजन्य से राष्ट्रीय पेंशनर दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान देने पर वरिष्ठ डॉ. एवी राघव, 75 वर्ष आयु पूरी कर चुके डॉ. विपन कालिया तथा गोताखोर राजेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। पेंशनरों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेंज फार्मा कंपनी सीईओ मनमीत सिंह ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. मदन लाल खुराना ने समाजसेवियों व प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन पांवटा साहिब इकाई अध्यक्ष डॉ. विपन्न कालिया ने बताया कि राष्ट्रीय पेंशनर दिवस पर सभी मिल कर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान वर्ष भर बैठकों के दौरान सर्वाधिक उपस्थितियों वाले सदस्यों लखबीर सिंह, भूपेंद्र नेगी और जितेंद्र दत्त को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान मनोरंजक प्रतियोगिताओं में पॉट द बाल स्पर्धा में प्रथम रही नेहा शर्मा, दूसरे स्थान पर डॉ. विपिन्न कालिया और तृतीय सुधा कालिया रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिप टॉप कैच में डॉ. विपन्न कालिया दंपती प्रथम, डॉ. पलियाल दंपती दूसरे और अग्रवाल दंपती तीसरे स्थान पर रहे। शैक एंड कैच में अरुण शर्मा प्रथम, डॉ. एवी राघव दूसरे तथा यशपाल तृतीय रहे। म्यूजिकल चेयर दौड़ के महिला वर्ग में शैली बतरा प्रथम व रजनी चौहान दूसरे स्थान पर रही।
म्यूजिकल चेयर दौड़ पुरुष वर्ग में डॉ. संजीव सहगल प्रथम व डॉ. एवी राघव दूसरे स्थान पर रहे। 75 वर्ष आयु पूरी कर चुके डॉ. विपन्न कालिया को विशेष सम्मान से नवाजा गया। विजेताओं को पुरस्कृत करने के उपरांत विशिष्ट अतिथि ने कहा कि वरिष्ठ पेंशनरों से आज कार्यक्रम में काफी सीख मिली है।

विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में सभी सदस्यों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। देश और प्रदेश के लिए विभिन्न विभागों में सेवाएं देने वाले पेंशनरों को लंबित सभी देय बकाया केंद्र व राज्य सरकार प्राथमिकता पर रखें। हर माह सात तारीख से पहले पेंशन और मेडिकल बिलों समेत अन्य बकाया राशि जारी कर दी जाए।
इस अवसर पर एसएस गुप्ता, सुंदर लाल मेहता, टीपी सिंह, संदीप बतरा, डॉ. शैल सहगल, सुधा कालिया समेत वरिष्ठ पेंशनर मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed