{"_id":"65648b984b257a384a0a0590","slug":"pensioners-organised-meeting-and-discuss-their-issues-in-nahan-nahan-news-c-177-1-ssml1028-13484-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: विशेष आयु में मिलने वाली राशि को मूल वेतन में किया जाए समायोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: विशेष आयु में मिलने वाली राशि को मूल वेतन में किया जाए समायोजित
विज्ञापन
सचित्र--
विशेष आयु में मिलने वाली राशि को मूल वेतन में किया जाए समायोजित
सिरमौर पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ ने सरकार से उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ ने सरकार से पेंशनरों को विशेष आयु वर्ग में मिलने वाली 5, 10 और 15 प्रतिशत राशि को मूल वेतन में समायोजित करने की मांग की है। पेंशनरों की मांगों को लेकर संघ की एक बैठक नाहन में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान रामस्वरूप चौहान ने की।
बैठक में सबसे पहले बारिश से हुए नुकसान पर सरकार के प्रयासों की सराहना की गई। प्रधान ने कहा कि सरकार के प्रयासों से प्रदेश इस सदमे से जल्द उबरेगा और नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा। बैठक में मौजूद प्रधान रामस्वरूप चौहान, संयुक्त सचिव धनवीर सिंह ठाकुर, दौलत राम भारद्वाज, भारत भूषण अग्रवाल, कुलभूषण शर्मा, मदन सिंह पंवार, हरिमोहन कश्यप, भुवनेश्वरी, प्रेमलता, रमेश चंद शर्मा, मोहिंद्र सिंह, रमेश शर्मा और सरिता शर्मा ने सरकार से पेंशनरों को विशेष आयु में मिलने वाली अतिरिक्त राशि को मूल वेतन में समायोजित करने की मांग की।
उन्होंने लंबित पड़े लाखों रुपये के मेडिकल भत्ता बिलों के भुगतान के लिए भी राशि एक या दो किश्तों में जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कई पेंशनर गंभीर रूप से बीमार चल रहे हैं। उनको इलाज पर लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं। ऐसे में सरकार चिकित्सा भत्ता बिलों की लंबित राशि का भुगतान करेगी इसकी उनको पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
-- -- संवाद