फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   pensioners meeting in ponta

Sirmour News: पूर्ण महंगाई भत्ता देय समय से किया जाए जारी

Wed, 06 May 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
pensioners meeting in ponta
-पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन पांवटा साहिब की बैठक में उठाई मांगें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन पांवटा साहिब की बैठक सुंदर लाल मेहता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। महासचिव डाॅ. टीपी सिंह ने बताया कि पंजाब उच्च न्यायालय से फैसला आया है कि पंजाब सरकार अपने सभी कर्मचारियों व पेंशनर्स और भारतीय प्रशासनिक सेवाओं के अनुरूप महंगाई भत्ता 31 मई तक जारी करें।
इसी क्रम में हिमाचल उच्च न्यायालय में पीआईएल डाली गई है कि इस प्रदेश में भी पूर्ण महंगाई भत्ता देय समय से जारी किया जाए। अभी तक 45 प्रतिशत भत्ता ही दिया जा रहा है, जबकि केंद्र में यह 60 प्रतिशत दे दिया गया है। उच्च न्यायालय ने सरकार से 4 सप्ताह में जवाब मांगा है। इस विषय में सरकार को सकारात्मक कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 8-9-2022 के संदर्भ में 7 माह 7 दिन को एरियर रोका हुआ है उसे तुरंत जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि जनवरी 2016 के उपरांत सेवानिवृत्त पैंशनर्स को उनके वित्तीय लाभ एकमुश्त शीघ्र जारी किए जाएं। ये लाभ जनवरी 16 के पूर्व व जनवरी 22 के बाद के सेवानिवृत्त पेंशनर्स को दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

चिकित्सा बिलों की अदायगी बार-बार आश्वासन के बाद भी बजट की अनुपलब्धता के कारण नहीं हो पा रही है। फिक्स चिकित्सा भत्ता भी 1000/- के स्थान पर 400/-प्रति माह ही दिया जा रहा है। 65,70 व 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सदस्यों को 5,10 व 15 प्रतिशत, मूल पैंशन न देकर भत्ता ही दिया जा रहा है। इस विसंगति को दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवीनगर में कब्रिस्तान के पास काफी समय से पानी पाइप टूटी हुई है जिससे पेयजल तो व्यर्थ हो ही रहा है सड़क को भी खराब कर रहा है जलशक्ति विभाग इस विषय में उदासीन बना हुआ है। बद्रीपुर चौक पर शौचालय की अनुपलब्धता व बैरियर के पास के शौचालय के बंद होने, बांगरण और विश्वकर्मा चौक पर ट्रैफिक लाइटों की व्यवस्था व राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने पैदल पथ पर अतिक्रमण के मुद्दों पर एसडीएम साहिब से 22-4-26 में एक ज्ञापन भी सौंपा है तथा आश्वासन मिला है कि शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर पी. सिंह, इंद्र पाल वालिया, देवेंद्र सिंह सैनी, जवाहर सिंह पाल, इन्दुलाल, केके चड्ढा, बीएस नेगी, अनिता चड्ढा, नरेश कुमार बत्रा, आरके अग्रवाल, सुशील कुमार, शांति स्वरूप गुप्ता, एनडी. सरीन, पीएन गुप्ता, वीके अग्रवाल, एमएल चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed