{"_id":"69429d30556430b7bf016db4","slug":"pensioners-honoured-in-naha-nahan-news-c-177-1-ssml1028-167182-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन में 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनर किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन में 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनर किए सम्मानित
विज्ञापन
नाहन में मुख्यातिथि अजय सोलंकी के साथ जिला सिरमौर पेंशनर संघ की ओर से सम्मानित पेंशनर। संवाद
सचित्र--
सिरमौर पेंशनर और वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने आयोजित किया कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने राष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस पर पायल होटल में सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि अध्यक्ष जिला प्रधान ओएल चौहान ने की। विशेष अतिथि के रूप में राम स्वरूप चौहान और सुखदेव शर्मा मौजूद रहे। मुख्यातिथि का सभा स्थल पर पहुंचने पर संघ के जिला अध्यक्ष ओएल चौहान ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया।
इसके बाद संगठन के महासचिव प्रीतम चौहान ने संगठन की प्रगति रिपोर्ट पटल पर रखी। तत्पश्चात, सभी ने दिवंगत हो चुके पेंशनरों की याद में दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद मंच से वरिष्ठ उपप्रधान जीएस पंवार, बलदेव कक्कड़ आदि ने पेंशनरों को संबोधित किया।
प्रधान ओएल चौहान ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री को सौंपे गए 14 सूत्री मांग पत्र में दी गई मांगों को मंच से मुख्यातिथि के समक्ष रखा और उन्होंने पूरा करवाने पर जोर दिया। इन मांगों में संशोधित वेतनमान के आधार पर एरियर, लीव एनकैशमेंट, ग्रेच्यूटी, एरियर, डीए के अलावा नाहन शहर के बाजार में दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग प्रमुख रही।
विज्ञापन
अंत में मुख्यातिथि ने विशेष अतिथि राम स्वरूप चौहान, सुखदेव शर्मा समेत 80 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले पेंशनरों में सोमदत्त धीमान, अशोक सिकंद, सुंदर सिंह ठाकुर, त्रिलोचन सिंह, देव नारायण, मास्टर सोमचंद, अनूप कुमार, कुंदन सिंह, मीना राम, राज कुमार गुप्ता को अवार्ड ऑफ ओनर देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने पेंशनर संघ को 31 हजार रुपये देने की घोषणा की।
-- -- संवाद