फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   pay thanks if police cut your chalan said dsp minakshi

चालान कटे तो पुलिस कर्मी का करें धन्यवाद : मीनाक्षी

Wed, 20 Jul 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
pay thanks if police cut your chalan said dsp minakshi
डाइट नाहन में रोटरी संगिनी की ओर से यातायात प्रभारी रामलाल चोपड़ा को समृति चिन्ह भेंट करतीं डीएस? - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। पुलिस का मकसद चालान काट कर लोगों को परेशान करना नहीं बल्कि उनका जीवन बचाना है। पुलिस अपनी ओर से प्रयास कर रही है कि लोगों का जीवन कैसे सुरक्षित रहे। ऐसे में यदि गलती करने पर पुलिस किसी का चालान काटती है तो पुलिस कर्मी का धन्यवाद करना चाहिए। यह बात डीएसपी मुख्यालय मीनाक्षी शाह ने नाहन डाइट में रोटरी संगिनी की ओर से यातायात नियमों पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

डीएसपी ने कहा कि एक्सीडेंट का नाम ही गलती है। यह आपसे भी हो सकती है और सामने वाले से भी। इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। यातायात नियमों का पालन करें। शार्टकट न अपनाएं। कई युवा आगे निकलने की जल्दी में यातायात नियमों का पालन नहीं करते। इसलिए हादसे में जान गंवा बैठते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहाकि पिछले दिनों नाहन में भी कई युवक हादसे में जान गवा बैठे हैं। मौके पर उनके परिजनों का टूटते बिखरते देखना बेहद दुखदायी रहता है। ऐसे में लगता है कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के अधिक चालान काटे जाएं ताकि लोग इससे सबक लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लाइसेंस बनाने से पहले यदि लोगों को यातायात नियमों और साइन बोर्ड की पूरी जानकारी हो तो हादसों से बचा जा सकता है। डीएसपी ने युवाओं से यातायात नियमों के बारे में अपने आसपास के लोगों को भी अवगत करवाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर बेहतर कार्य करने वाले यातायात पुलिस कर्मियों को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत भी किया गया। इसमें एएसआई रामलाल चोपड़ा, आरक्षी राहुल पंवार, मनजीत, बीना और नीलम शामिल रहीं।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि डीएसपी मीनाक्षी ने सरस्वती देवी के समक्ष दीपक जलाकर किया। डाइट की छात्राओं ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना से खूब समां बांधा। कार्यक्रम के दौरान जिला परियोजना अधिकारी ऋषिपाल शर्मा, रोटरी संगिनी की प्रधान प्रो. अंजू अग्रवाल, सचिव पूनम गुप्ता, रोटरी से मनीष जैन विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed