फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Patients were seen waiting and wandering in the hospital

Sirmour News: अस्पताल में इंतजार करते और भटकते नजर आए मरीज

Sat, 27 Dec 2025 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Patients were seen waiting and wandering in the hospital
(लाईव)
विज्ञापन



पांवटा साहिब अस्पताल में दूसरे दिन भी नहीं मिली स्वास्थ्य सेवा
रेजिडेंट डॉ. राघव को निष्काषित करने के विरोध में चिकित्सक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
मरीज, तीमारदार बोले, प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग मंत्री शीघ्र समाधान निकाले
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शनिवार को दूसरे दिन भी पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचे मरीज निराश होकर लौटते नजर आए। गिरिपार क्षेत्र और पांवटा विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज गांवों से सैकड़ों मरीज सुबह-सुबह अस्पताल पहुंचे। सुबह 9.30 बजे अस्पताल पहुंचे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बताया कि डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। कुछ मरीज घर लौट गए, जबकि कुछ ने निजी अस्पताल की तरफ रुख किया।
शनिवार को सुबह 11.15 बजे अस्पताल परिसर में सड़क हादसे में घायल धर्मवीर सिंह पहुंचे। यहां इलाज न मिलने पर परिजन उन्हें निजी अस्पताल में उपचार के लिए गए। कुंजा मतरालियों निवासी धर्मवीर की टांग में फ्रेक्चर हुआ है। चिकित्सकों के सामूहिक अवकाश के कारण हड्डी रोग विशेषज्ञ मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

धारटीधार निवासी अलका, श्रुति और रवीना अस्पताल परिसर के बाहरी फर्श पर बैठ कर डॉक्टरों के आने का इंतजार कर रही थीं। उनसे बातचीत में पता चला कि अस्पताल में उपचार के लिए अन्य मरीजों ने बताया कि आज सभी डॉक्टर अवकाश पर हैं। इसके बाद मरीज अपने गांव लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्ची काउंटर के पास भी आधा दर्जन मरीज बैठे मिले। इनमें एक बच्ची को बुखार और उल्टी-दस्त की शिकायत थी। उन्हें भी बताया गया कि ओपीडी में डॉक्टर मौजूद नहीं हैं। इसके बाद परिजन निजी अस्पताल की ओर चले गए।
कफोटा और मस्तभोज से आए मरीज रविना शर्मा, करतार सिंह और गीता रानी ने बताया कि अस्पताल पहुंचकर ही उन्हें हड़ताल की जानकारी मिली। अब वे हताश होकर घर लौट रहे हैं, क्योंकि निजी अस्पताल में उपचार और दवाइयों का खर्च वहन नहीं कर सकते थे।
तीमारदारों प्रताप शर्मा, कंवर ठाकुर, मनीष चौहान और राजेश कपूर ने कहा कि पांवटा साहिब अस्पताल में आपातकाल सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाएं बंद रही। सुबह से दोपहर तक मरीज इलाज के लिए भटकते नजर आए। कई मरीज रास्ते में ही सूचना मिलने पर अस्पताल तक नहीं पहुंच पाए।

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के प्रभारी डॉ. सुधी गुप्ता ने बताया कि प्रदेश भर में सभी डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हालांकि, आपातकालीन सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed