{"_id":"6213cbdcee6ff472ef68db12","slug":"patient-and-other-people-facing-problem-in-nahan-medical-college-on-monday-due-to-doctors-strike-nahan-news-sml400330737","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर के आने तक सुरक्षा गार्ड के पास नंबर लगवाते दिखे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर के आने तक सुरक्षा गार्ड के पास नंबर लगवाते दिखे मरीज
विज्ञापन
नाहन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के इंतजार में बैठे मरीज-तीमारदार।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। चिकित्सकों की पेन डाउन हड़ताल मरीजों के दर्द पर भारी पड़ रही है। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। इस बीच कोई दर्द से कराहता दिखा तो कोई नंबर लगाने के लिए परेशान रहा।
समय सुबह 10:21 बजे। मेडिकल कॉलेज नाहन की ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ इतनी बढ़ी कि आने जाने से लिए भी रास्ता नहीं बचा। कई मरीजों को बैठने के लिए ओपीडी के बाहर बैंच पर सीट मिली तो कई फर्श पर भी डॉक्टर का इंतजार करते नजर आए।
दो घंटे की हड़ताल के बीच मरीज और तीमारदार डॉक्टरों को ताकते रहे। ऊपर से मरीज को दर्द परेशान कर रहा था तो फिर नंबर लगाने के लिए जद्दोजहद। मरीज के साथ तीमारदार भी ओपीडी के बाहर खड़े सुरक्षा गार्ड को अपना नंबर लगवाने के लिए खड़े रहे। अस्पताल की ओपीडी में उपचार करवाने के लिए कई मरीज तीमारदारों के साथ सुबह 9 बजे पहुंच गए थे।
विज्ञापन
ओपीडी में शिलाई के नाया से आए जगदीश चंद ने बताया कि वह घुटने की दर्द से परेशान हैं, जिसके उपचार के लिए वह मेडिकल कॉलेज आया है। यहां चिकित्सकों की हड़ताल के चलते वह बहुत परेशान हैं। इसी तरह छोटा चौक निवासी विजय कुमार ने बताया कि वह पथरी के इलाज के लिए आया है। चिकित्सक के आने का इंतजार कर रहे हैं।
रेणुकाजी से आई महिला लक्ष्मी देवी ने बताया कि शरीर में दर्द के उपचार को लेकर वह पहुंची है। यहां अभी चिकित्सक नहीं है। कुल मिलाकर डॉक्टरों की हड़ताल मरीजों पर भारी पड़ रही है। इससे मरीजों को रोजाना भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
........
सरकार के आमंत्रण तक जारी रहेगी चिकित्सकों की हड़ताल
ददाहू (सिरमौर)। चिकित्सकों की पेन डाउन हड़ताल मुख्यमंत्री से वार्ता न होने तक जारी रहेगी।
बीते दिनों मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चिकित्सक संघ के नेताओं को वार्ता के लिए शिमला बुलाया था लेकिन उसी दिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने से चिकित्सा संघ की वार्ता टल गई। ऐसे में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ आयुर्वेद और पशु चिकित्सालयों में भी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
एचएमओए के जिला अध्यक्ष डॉ. विनय गुप्ता ने बताया कि चिकित्सकों की पेन डाउन हड़ताल अभी जारी है। संघ को सरकार की ओर से आमंत्रण का इंतजार है। जब तक मुख्यमंत्री से वार्ता नहीं होती तब तक हर रोज सुबह दो घंटे तक हड़ताल जारी रहेगी।